Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया: हरियाणा ने जीता अंडर-17 महिला हॉकी का स्वर्ण

पुणे
हरियाणा ने झारखंड को रोमांचक मुकाबले में शनिवार को 2-1 से हराकर दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 महिला वर्ग का हॉकी का स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि ओड़िशा ने पंजाब को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। फाइनल में पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। तीसरे क्वार्टर में हरियाणा ने 34 वें मिनट में दीपिका के गोल से इस गतिरोध को तोड़ा। दीपिका ने 37 वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते हुए हरियाणा को 2-0 से आगे कर दिया। झारखंड के लिए परिणी कंडीर ने 60 वें मिनट में गोल किया। झारखंड को रजत से संतोष करना पड़ा।

कांस्य पदक मुकाबले में ओड़िशा ने पंजाब को 3-2 से हराया। ओड़िशा के लिए सुनीता शाशा (4), ज्योति छत्री  (6) और नीमाबती सिंह (13) ने गोल किये। पंजाब के लिए चेवांग तमांग ने 15वें और सिमरनजीत कौर ने 53वें मिनट में गोल किया। महिलाओं की अंडर-21 प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा जिसमें झारखंड का मुकाबला हरियाणा से होगा। कांस्य पदक मुकाबले में ओड़िशा और पंजाब आमने सामने होंगे।