Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 18.3 ओवर में रविन्द्र जडेजा की फुर्ती ने भारत को दिलाई उस्मान ख्वाजा की विकेट, जडेजा की थ्रो देख एमएस धोनी भी रह गये हैरान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 15 जनवरी मंगलवार को एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने एक शानदार रन आउट कर दिया है.

जडेजा ने ख्वाजा को किया रन आउट 

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी का 19वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक में उस्मान ख्वाजा थे.

ख्वाजा ने हल्के हाथ से पॉइंट की दिशा में शार्ट खेलते हुए रन लेना चाहा, लेकिन तभी पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे जडेजा तेजी से गेंद की तरफ आये और उन्होंने अपने एक हाथ से बॉल को विकेट पर थ्रो कर दिया. उनका यह थ्रो सीधे विकेट पर जाकर लगा और भारतीय टीम को जडेजा की शानदार फील्डिंग के चलते उस्मान ख्वाजा का विकेट मिल गया.

ख्वाजा के रन आउट पर धोनी का रहा बड़ा हाथ

आपकों बता दें, कि उस्मान ख्वाजा के रन आउट पर भारतीय टीम के विकेटकीपर एमएस धोनी का भी बड़ा हाथ रहा है. दरअसल, जब जडेजा बॉल की तरफ तेजी से आ रहे थे. तब धोनी जडेजा से कह रहे थे, कि बॉल को बोलिंग एंड पर थ्रो करना और साथ ही धोनी ने अपना हाथ उठाकर भी इशारा किया, कि बॉल को बोलिंग एंड पर थ्रो करे.

यहाँ देखें रविन्द्र जडेजा द्वारा किये गए शानदार रन आउट का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को रन आउट कर दिया.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : 18.3 ओवर में रविन्द्र जडेजा की फुर्ती ने भारत को दिलाई उस्मान ख्वाजा की विकेट, जडेजा की थ्रो देख एमएस धोनी भी रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.