इंटरनेट डेस्क। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच आज सिडनी में खेला जा रहा है। पहले मैच में कंगारू टीम द्वारा दिए गए 289 के लक्ष्य को पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत ही खराब रही। भारतीय टीम ने चार रनों के योग पर ही अपने तीन मुख्य बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।
इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!
समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 28.2 ओवर में 118 रन बना लिए थे। क्रीज पर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 62 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।
विराट लगातार दूसरे साल इस मामलें में बने बेताज बादशाह, इन दिग्गज सेलिब्रिटी को छोड़ा पीछे
इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम ने तीन वनडे सीरीज के पहले मैच में अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि भारतीय टीम तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, धोनी सहित ये बल्लेबाज करीब 15 ओवर तक एक भी चौका लगाने में सफल नहीं हो पाए। आपको बता दें कि भारत ने कारनामा 2001 के बाद आज फिर से दोहरा दिया। लेकिन इस दौरान चौके तो देखने को नहीं मिले लेकिन भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा के बल्ले से तीन छक्के जरूर देखने को मिले।
हिटमैन रोहित शर्मा वनडे सीरीज में इस दिग्गज का तोड़ सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड
विश्व कप से पहले अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, देखिए पूरा कार्यक्रम