भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है इसी बीच एक युवा स्टार खिलाड़ी को बीसीसीआई ने सफेद गेंद के फॉर्मेट के लिए टीम में बुलावा दे दिया है। पंजाब के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टीम में पहली बार चुना गया है।

शुभमन गिल का अब तर रहा है ये नंबर गेम
शुभमन गिल की अभी तो भारतीय टीम में एन्ट्री हुई है लेकिन उन्होंने आगाज करने से पहले ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो आपके सामने करते हैं नंबर गेम से पेश
- शुभमन गिल भारत के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिनका इंटरनेशनल फॉर्मेट( पुरुष/ महिला /अंडर-19) में 100 की औसत से 1000 से ज्यादा रन हो, शुभमन ने जूनियर वनडे क्रिकेट में 104.46 की औसत से 1149 रन बनाए हैं।
2. शुभमन गिल अंडर-19 विश्व कप इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिनके नाम लगातार चार पारियों में चार पचासे से ज्यादा के स्कोर हैं। उन्होंने 2018 अंडर-19 विश्व कप में लगातार चार पारियों में 63, 90* 86 और 102* के स्कोर बनाए।

3. शुभमन गिल ने इसी तरह से पिछले साल हुए अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले भी लगातार 2 पचासे लगाए थे। इस तरह से वो यूथ इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में लगातार 6 पचास से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
4. इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज केवल 9 मैचों में एक हजार रन बनाने का मौका है। वो अब तक 8 मैचों में 990 रन बना चुके हैं जो भारतीय प्रथम श्रेणी मैच में सबसे तेज हैं।
5. शुभमन गिल ने जूनियर वनडे क्रिकेट की केवल 13 पारियों में ही 1 हजार रन पूरे कर लिए। शुभमन गिल ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वैसे टेस्ट क्रिकेट में हरबर्ट सटक्लिफ और सर एवर्टन वीक्स ने 12 पारियों और डॉन ब्रेडमैन ने 13 पारियों में 100 रन पूरे किए थे।
6. पंजाब के इस युवा बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में 18 ,साल और 237 दिनों की उम्र में ही पचासा लगाने का कारनामा किया। वो आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

7. शुभमन गिल ने देवधर ट्रॉफी में केवल 19 साल और 47 दिन की उम्र में ही शतक लगाने का कारनामा किया। वो इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले 5वें सबसे युवा बल्लेबाज बने
8. अंडर-19 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक क्रिकेट मैच में शुभमन गिल शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 2018 अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 102 रन बनाए थे।

9. युवा बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडू के खिलाफ 19 साल और 97 दिनों की उम्र में 268 रनों की बड़ी पारी खेली। वो रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे युवा बल्लेबाज बने। इससे पहले पंजाब से ही रितेंदर सिंह सोढ़ी ने 1997-98 में 17 साल 15 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने से पहले ही मात्र 19 साल की उम्र में 1 या 2 नहीं, बल्कि पूरे 9 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं शुभमन गिल appeared first on SportzWiki Hindi.