Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंदौर में जेजे ट्रॉफी शतरंज स्पर्धा 19 जनवरी से

इंदौर
अखिल भारतीय जेजे ट्रॉफी शतरंज स्पर्धा यहां 19 जनवरी से खेली जायेगी और इस दो दिवसीय स्पर्धा में कुल 1.11 लाख रुपये की इनामी राशि दांव पर होगी। स्पर्धा आयोजन समिति के सचिव अनिल फतेहचंदानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह प्रतियोगिता ऑल इन्दौर चेस एसोसिएशन और संजय कासलीवाल मेमोरियल चेस अकादमी द्वारा शहर में पहली बार आयोजित की जा रही है।    उन्होंने बताया कि नौ चक्रीय स्पर्धा स्विस लीग पद्धति के अनुसार स्थानीय जेजे पब्लिक स्कूल में खेली जायेगी।