Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मेघालय को 191 रनों से हराया

 लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मेघालय को 191 रनों से हराकर जीत के साथ इस सीजन का अंत किया. इस टूर्नामेंट में बिहार ने आठ मैचों में पांच में जीत दर्ज की. दो मैचों में नागालैंड और उत्तराखंड से हार खानी पड़ी जबकि पुडुचेरी से ड्रॉ खेला. शिलांग के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच के तीसरे दिन बिहार ने अपने आठ विकेट पर 219 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 24 रन जोड़ कर पूरी टीम ऑल आउट हो गई.

दूसरे दिन निक्कू कुमार के रूप में बिहार को पहला झटका लगा. निक्कू कुमार कल के स्कोर में मात्र चार जोड़ पाये और उन्होंने 45 गेंदें खेल कर पांच रन बनाये. दूसरे दिन 47 रनों पर खेल रहे अभिषेक कुमार ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वे 67 रन बना कर नाबाद रहे. विकास झा के रूप मेंबिहार का दसवां विकेट गिरा और वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

मेघालय को 294 रनों का लक्ष्य मिला पर पहली पारी में सौ रन पर सिमटने वाली मेघालय की टीम दूसरी पारी उससे मात्र तीन ज्यादा रन बना कर सिमट गई. बिहार के गेंदबाजों के आगे मेघालय के बल्लेबाज पूरे बेवस नजर आये. विकेट लेने का खाता बिहार के विकास झा ने खोला और अंत मनमोहन ने किया.

बिहार की ओर से विकास झा ने 30 रन देकर तीन, शब्बीर खान ने 15 रन देकर दो, मनमोहन ने 25 रन देकर दो और सचिन कुमार सिंह ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाये. मेघालय की ओर से रोहित पी ने 30, सलमान ने 10, आकाश कुमार ने 22, कार्तिक पवार ने 8, मो नफीस ने 5, रोहित शाह ने दस, किशन ने चार रन बनाये. इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

The post सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मेघालय को 191 रनों से हराया appeared first on Live Cities.