Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

193 रनों की पारी खेलने पर बीसीसीआई दे सकती है चेतेश्वर पुजारा को करोड़ो का इनाम

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के नंबर तीन बल्लेबाज करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक खेले 4 मैच की 7 पारियों में 521 रन बनाये हैं। इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 350 के आंकड़े को भी नहीं छुआ है। इसमें तीन शतकीय पारियां भी हैं।

पुजारा मिल सकता है तोहफा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का चेतेश्वर पुजारा जो फायदा मिल सकता है। उन्हें बीसीसीआई के सलाना कॉन्ट्रैक्ट में उनकी श्रेणी में बदलाव हो सकता है। अभी वह ए श्रेणी में हैं।

बीसीसीआई की खिलाड़ियों के लिए तीन श्रेणी बनाई है। इसमें ए प्लस, ए, बी और सी शामिल है। ए प्लस में भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन शामिल हैं।

सीओए रख सकता है प्रस्ताव

चेतेश्वर पुजारा को ए प्लस श्रेणी में डालने के लिए सीओए के सदस्य विनोद राय टीम के मुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और टीम मैनेजमेंट से इसपर चर्चा कर सकते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा

“पुजारा के शानदार प्रदर्शन को मान्यता मिली। सीओए प्रमुख टीम प्रबंधन और मुख्य चयनकर्ता के साथ चर्चा करेगा कि क्या एक फॉर्मेट के विशेषज्ञ खिलाड़ी को सबसे ऊपर वाली श्रेणी में रखा जा सकता है या नहीं। पुजारा को सबस ऊपर वाली श्रेणी में रखने से युवा खिलाड़ियों में टेस्ट क्रिकेट के अच्छा प्रदर्शन करने पर भी आपको पहचान मिल सकती है।”

ए प्लस वाले खिलाड़ी को मिलते हैं 7 करोड़

पिछले साल बीसीसीआई द्वारा लागु किये गये नये सलाना कॉन्ट्रैक्ट में ए प्लस में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रूपये मिलेंगे वहीं ए श्रेणी के खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़। चेतेश्वर पुजारा अभी ए श्रेणी में शामिल हैं।

इसके अलावा दो और श्रेणी हैं। बी श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों को 3-3 करोड़ रूपये मिलते हैं। वहीं सी श्रेणी के खिलाड़ियों को एक- एक करोड़ रूपये मिलते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 193 रनों की पारी खेलने पर बीसीसीआई दे सकती है चेतेश्वर पुजारा को करोड़ो का इनाम appeared first on SportzWiki Hindi.