Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यहां पर लोक सेवा आयोग ने निकाली 1950 पदों पर भर्ती, 56,100 रुपए होगा वेतन

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका सपना बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई भर्ती में नौकरी करने का है तो हमारी ये खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

इस खबर के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 1950 चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विभाग का नाम: बिहार लोकसेवा आयोग पदों की संख्या: 1950 पदों का नाम: चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन)

शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के एमबीबीएस की डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक है। आवेदन करने की आखिरी तारीख: 31 जनवरी, 2019 ये होगी आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2019 के अनुसार 21 साल से कम और 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

10वीं पास के लिए बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

इतना मिलेगा वेतन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन होने पर उसका वेतनमान 56,100 रुपए होगा। ये होगा आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए और एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों लिए आवेदन शुल्क नि:शुल्क होगा।

इस प्रकार मिलेगी नौकरी: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखिल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस प्रकार किया जा सकता है आवेदन: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन:http://bit.ly/2RHfwnc