Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में चुने जाने के बाद पहली बार बोले 19 वर्षीय शुबमन गिल, कहा…

पंजाब के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें कॉफ़ी विथ करण में अपने बयान की वजह से सस्पेंड हुए केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है। अंडर-19 विश्व कप 2018 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे घरेलू मैच और इंडिया ए के लिए लगातार रन बनाये हैं और इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना गया है।

कल रात मिली खबर

शुबमन गिल को शनिवार देर रात भारतीय टीम के लिए चुना गया। उन्हें दोस्तों और रिपोर्टर्स के जरिये यह खबर मिली। भारतीय टीम में चयन होने के बाद क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए इस युवा बल्लेबाज ने कहा

“देर रात मैं लगभग सो चुका था। फिर दोस्तों और पत्रकारों के मैसेज आने लगे कि मुझे भारतीय टीम के लिए चुन लिया गया है। मैं यह खबर देने अपने माता-पिता के बेडरूम में गया। वे सो गए थे लेकिन माँ ने तुरंत उठकर मुझे गले से लगा लिया।”

रणजी ट्रॉफी में की शानदार बल्लेबाज

पंजाब की टीम भले ही रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई लेकिन शुबमन गिल ने अपनी बल्लेबाज से सभी को प्रभावित किया। 10 पारियों में उन्होंने करीब 100 की औसत से रन बनाये। तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने 268 रनों की पारी खेली थी।

उन्होंने आगे कहा

“जब आप फॉर्म में हों तो हमेशा चुना जाना अच्छा होता है। मैं गेंद को अच्छी तरह से टाइम कर रहा हूं और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कर रहा हूं। मैं भारत के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं। न्यूजीलैंड की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है और वहां डिफेंस अच्छा होना चाहिए। जब मैंने वहां दौरा किया तो राहुल सर से ऐसी विकेट पर बल्लेबाजी करने में काफी मदद मिली थी।”

यह भी पढ़ें: AUSvsIND- मैन ऑफ द मैच बने जोएल रिचर्डसन ने इनको दिया अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय

विश्व कप में खेलने का सपना

शुबमन गिल को इस समय टीम में मौका देने का मतलब है कि विश्व कप के लिए उनके दरवाजे खुल गये हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है और अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो विश्व कप में जगह बना सकते हैं। इस बारे में उन्होंने कहा

“मेरा सपना है कि मैं विश्व कप टीम का हिस्सा बनूं। अगर मुझे न्यूजीलैंड में मौका मिल सकता है और मैं उस मौके पर अच्छा प्रदर्शन करता हूँ तो मेरे पास इंग्लैंड जाने के लिए टीम में जगह बनाने का मौका होगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम में चुने जाने के बाद पहली बार बोले 19 वर्षीय शुबमन गिल, कहा… appeared first on SportzWiki Hindi.