लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मेलबर्न में खेला गया. इस मैच में इंडिया ने सीरीज जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है. इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली है. इस सीरीज को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली बार वनडे सीरीज जीती है.
यहां भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 230 रनों पर सिमट गई. अब भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का आसान लक्ष्य है. लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम ने अब तक 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं.
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 9 और शिखर धवन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं कप्तान विराट कोहली 46 रन बनाकर आउट हुए. महेंद्र सिंह धोनी 82 और केदार जाधव 50 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर सिडल, मार्क्स स्टोइनिस और जे. रिचर्डसन ने 1-1 विकेट झटके.
बता दें कि इस सीरीज में टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए थे. जिनमे मोहम्मद सिराज की जगह विजय शंकर, कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल और अंबाती रायुडू की जगह केदार जाधव को टीम में शामिल थे. तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव करते हुए नाथन लियोन और जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर कर दिया. दोनों की जगह बिली स्टेनलेक और एडम जम्पा को टीम में शामिल किया.
The post इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज, 7 विकट से तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया को दिया शिकस्त appeared first on Live Cities.