Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी से निपटने के लिए पाकिस्तान का सहारा ले रही है भारतीय टीम, ये 2 खिलाड़ी कर रहे हैं मदद

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेलेगी। अभी तक हुए 3 मैच में भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच को अपने नाम किया है। अब भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज अपने नाम करने का मौका है। इस मैच से पहले भारतीय टीम तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

पाकिस्तान के गेंदबाजों की कराई प्रैक्टिस

सिडनी टेस्ट से पहले पाकिस्तान के दो युवा तेज गेंदबाजों ने भारतीय टीम को नेट प्रैक्टिस करवाई। सलमान इरशाद और हारिस रौफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं और ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलते हैं।

इस दोनों ही गेंदबाजों ने भारतीय टीम को नेट्स पर गेंदबाजी की। सलमान ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी गेंदबाजी की। सलमान दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज हैं और लगातार 150 की गति से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट लीग का भी हैं हिस्सा

सलमान इरशाद

सलमान इरशाद और हारिस रौफ पाकिस्तान क्रिकेट लीग यानी पीएसएल का भी हिस्सा हैं। दोनों ही गेंदबाज लाहौर कलंदर की तरफ से खेलते हैं। हारिस रौफ इन दोनों को नेट्स पर खेलने का भारतीय टीम को काफी फायदा मिल सकता है।

इससे पहले सलामन इरशाद ने बिग बैश लीग में भी नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखे थे। इसका वीडियो सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सिडनी टेस्ट काफी महत्वपूर्ण

ऑस्ट्रेलिया और भारत के दोनों ही टीमों के लिए सिडनी टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारतीय टीम अगर इस मैच को ड्रा भी करवा लेती है तो वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम कर पायेगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास दो प्रमुख बल्लेबाज नहीं हैं लेकिन टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी है। पर्थ टेस्ट में उन्होंने जीत भी हासिल की थी। अब सिडनी टेस्ट में जीत हासिल कर वह भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सपना तोड़ना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी से निपटने के लिए पाकिस्तान का सहारा ले रही है भारतीय टीम, ये 2 खिलाड़ी कर रहे हैं मदद appeared first on SportzWiki Hindi.