भारत की पुरुष टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है. वहीं भारत की महिला क्रिकेट टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है. 24 जनवरी से 1 फरवरी तक भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. वहीं इस वनडे सीरीज के बाद 6 फरवरी से 10 फरवरी तक दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.
न्यूजीलैंड की महिला टी-20 टीम का हुआ ऐलान

बता दें, कि इस वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारत की महिला टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. वहीं न्यूजीलैंड की वनडे टीम का भी ऐलान पहले ही हो गया था. अब न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए भी अपनी महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है.
आपकों बता दें, कि न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने अपनी टीम की कप्तानी एमी सैथरवेट को दी है. वहीं टीम में फ्रांसेस मैके की वापसी हुई है. न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई यह टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही है.
इस प्रकार है न्यूजीलैंड की महिला टी-20 टीम

एमी सैथरवेट (कप्तान), सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, लेह कास्पेरेक, अमेलिया केर, केथी मार्टिन, बर्नैडिन बेजुइडनहॉट, केटलिन गुर्रे, हेले जेन्सेन, फ्रांसेस मैके, रोजमेरी मायर, हन्ना रोव, ली थातु.
इस प्रकार है न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

भारत महिला वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पुनम राउत, दीप्ति शर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, मोनिका मेश्राम, तान्या भाटिया, एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे
भारत महिला टी-20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, दयालन हेमलता, मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, प्रिया पुनिया
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत से तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की सबसे मजबूत 13 सदस्यी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.