Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यी भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

बीसीसीआई ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी थी. महेंद्र सिंह धौनी की न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20  के लिए भारतीय टीम में वापसी हो गई थी.

बता दें, कि सस्पेंड किये गए केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जगह विजय शंकर और शुभमन गिल को चुन लिया गया है. वहीं जसप्रीत बुमराह को आराम देकर सिद्धार्थ कौल को चुन लिया गया है.

धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था

धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्टर्स वनडे सीरीज के लिए उसी टीम का चयन हुआ है जो इनके अनुसार अगले वर्ष विश्व कप में खेलेगी.

चयन समिति प्रमुख एमएसके प्रसाद पहले ही साफ कर चुके है कि धोनी विश्व कप 2019 के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद है और इसी के चलते धौनी का टीम में चुना जाना तय दिख रहा है.

कप्तान विराट को मार्गदर्शन देने का काम करेंगे धोनी 

पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी का बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. उनका पिछले सात मैचों में स्कोर 27, 7, 20, 36, 8, 33 और 0 रहा है. यह प्रदर्शन उनकी ख्याति के अनुसार नहीं है, लेकिन स्टम्प्स के पीछे उन्होंने शानदार खेल दिखाया है. वे टीम के युवा खिलाड़ियों और कप्तान विराट को मार्गदर्शन देने का काम बखूबी निभा रहे हैं.

ऋषभ पंत टीम में होंगे 

भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे खेलने है. भारत को न्यूजीलैंड से पांच वनडे (23, 26, 28 और 31 जनवरी और 3 फरवरी) खेलने हैं. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैच 6, 8 और 10 फरवरी को होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में धोनी चुन लिए गए है. वे भारत की तरफ से पिछले 6 टी-20 मैच नहीं खेले थे और इन मैचों में रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी. अब  धौनी इस बार सबसे छोटे फॉर्मेट में भी खेलते हुए नजर आएंगे.

बीसीसीआई ने चुनी थी पहले ये टीम 

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इस प्रकार है नई टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, क्रुनाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद. शुभमन गिल

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यी भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.