Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीवाई पाटिल टी-20 कप में बना टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, हितेन दलाल और युवराज सिंह ने पेश की टीम इंडिया की दावेदारी

मुंबई की टी-20 टूर्नामेंट डी वाई पाटिल टी-20 कप में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसी टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने जहाँ 80 रनों की शानदार पारी खेली वहीं एक अन्य मैच में टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इंडियन ऑयल और ओएनजीसी के बीच डॉ डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गये यह रिकॉर्ड बना।

ओएनजीसी ने बनाये 280 रन

डीवाई पाटिल टी-20 कप में ओएनजीसी ने किसी भी बड़े स्तर के टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओएनजीसी ने 4 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना दिए।

उनके लिए दिल्ली के बल्लेबाज हितेन दलाल ने 44 गेंद में 113 रनों की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 12 छक्के शामिल थे। उनके अलावा सार्थक रंजन ने 57 और नितीश राणा ने 53 रनों की पारी खेल उनका अच्छा साथ निभाया।

लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई इंडियन ऑयल

281 रनों के का लक्ष्य इंडियन ऑयल के लिए लगभग नामुमकिन जैसा ही था। इसके बाबजूद टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की पूरी कोशिश की लेकिन उसे 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इंडियन ऑयल के लिए मुंबई रणजी टीम के विकेटकीपर आदित्य तारे ने 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंकुश बैंस ने 42 और रिकी भुई ने 41 रन बनाये लेकिन कोई भी इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाया।

आईपीएल में 263 का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो यह आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 263 रन बनाये थे। अब ओएनजीसी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उसका भी सबसे बड़ा स्कोर 263 रन ही है। ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में यह स्कोर बनाया था। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 65 गेंद में 144 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post डीवाई पाटिल टी-20 कप में बना टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, हितेन दलाल और युवराज सिंह ने पेश की टीम इंडिया की दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.