भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह इस समय डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे युवी को इस साल आईपीएल नीलामी में पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज कर दिया था। उन्हें नीलामी के पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद दूसरे राउंड में उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।
युवी ने खेली विस्फोटक पारी

युवराज सिंह डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में एयर इंडिया के लिए खेल रहे हैं। मुंबई कस्टम के खिलाफ खेले गये मैच में युवराज सिंह ने 57 गेंद में 80 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे।
काफी समय से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह को इस पारी से काफी आत्मविश्वास मिलेगा। उनकी इस पारी के बदौलत एयर इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाये।
फिर भी हार गई एयर इंडिया

युवराज सिंह की विस्फोटक पारी के बावजूद एयर इंडिया इस मैच को नहीं जीत पाई। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई कस्टम की टीम ने अंतिम ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई कस्टम टीम के लिए मुंबई रणजी टीम के सलामी बल्लेबाज विक्रांत औती ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा स्वप्निल प्रधान ने 67 रन बनाए। इन्हीं पारियों की मदद से कस्टम ने 9 विकेट से मैच अपने नाम कर दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए भी अच्छी खबर

तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। अब युवी की इस पारी के बाद उनके लिए भी ख़ुशी की खबर है।
मुंबई पिछले आईपीएल में प्लेऑफ में भी नहीं पहुँच आई थी। इस बार वह आईपीएल पर कब्जा जमाना चाहेगी और युवराज सिंह की फॉर्म में वापसी उनके लिए काफी अच्छी खबर हो सकती है।
वीडियो:
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: युवराज सिंह ने टी-20 मैच में मात्र 57 गेंदों में खेली 80 रनों की पारी दिए वापसी का संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.