भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैचों में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारत के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया था.
मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव की जगह मौका दिया और चहल ने भी अपने चयन को बिल्कुल सही साबित कर दिया है.
चहल ने मेलबर्न में हासिल किये 6 विकेट

आपकों बता दें, कि मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आई और 48.4 ओवर में पूरी आस्ट्रेलियाई टीम मात्र 230 रन पर ही आउट हो गई.
भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 42 रन देकर कुल 6 विकेट हासिल किये. युजवेंद्र चहल की गेंदों को समझ पाना ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए बहुत मुश्किल हो रहा था.
वनडे और टी-20 दोनों में 6 विकेट हॉल हासिल करने वाले बने खिलाड़ी

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 6 विकेट हासिल करके एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है. चहल ने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में 6 विकेट हॉल लेने की उपलब्धि हासिल कर ली है.
बता दें, कि साल 2017 में एक टी-20 मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे.
दूसरे खिलाड़ी वनडे और टी-20 दोनों में 6 विकेट हॉल हासिल करने वाले

आपकों बता दें, कि वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में 6 विकेट हॉल हासिल करने वाले युजवेंद्र चहल दूसरे गेंदबाज बने है. उनसे पहले वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में 6 विकेट हॉल श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने हासिल किया हुआ है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वनडे और टी-20 दोनों में 6 विकेट हॉल हासिल करने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी बने चहल appeared first on SportzWiki Hindi.