2006 में भारतीय टीम के साथ जुड़े डॉ रूडी वेबस्टर ने कुछ साल पहले मिड डे. कॉम से बातचीत के दौरान बताया था. आखिर क्यों भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इतना शांत रहते हैं. डॉ रूडी वेबस्टर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बहुत दिनों तक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के रूप में जुड़े रहे थे. जब इन्होंने टीम से अपना पद छोड़ा तब इसका खुलासा किया था.
मिड डे. कॉम में आज उस इंटरव्यू को प्रकाशित किया है. भारतीय टीम का ये पूर्व कप्तान पिछले 14 साल से भारतीय टीम के साथ जुड़ा हुआ है. इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को दो विश्व कप का खिताब दिला चुके हैं. अभी धोनी एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ जुड़े हैं. आइए आपको बताते हैं रूडी वेबस्टर ने धोनी के बारे में क्या कहा.
मैंने 2006 में ही कह दिया था धोनी भारतीय टीम के कप्तान बनेंगे

डॉ रूडी वेबस्टर ने कहा,
मैं महेंद्र सिंह धोनी के साथ 2006 में पहली बार मिला. उस समय मैंने पहली बार भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ दिमागी सत्र में भाग लिया था. मैंने उसी समय उस समय के कोच ग्रेग चैपल से कह दिया था की महेंद्र सिंह धोनी आगे चलकर भारतीय टीम के कप्तान बनेंगे. ऐसे ही हुआ और धोनी टीम के कप्तान बने. उसी समय इनके दिमाग को देखकर लगता था. इसको खेल की समझ बहुत है.
इस वजह से इतने कूल रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

मुझे लगता था, जिस तरह की इस खिलाड़ी की टेकनीक है. ये ज्यादा दिन भारतीय टीम के साथ नहीं खेल पाएगा. लेकिन उसने अपनी दिमागी क्षमता को इतना मजबूत बना लिया की वो लगातार अपनी टीम के लिए खेलता गया.
2011 के वेस्टइंडीज के टूर के दौरान इस खिलाड़ी ने मुझसे कहा था,
“मुझे चुनौती और दबाव पसंद है. उन्होंने मुझे हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है. लोग दबाव के बारे में बहुत सारी नकारात्मक बातें कहते हैं. मेरे लिए दबाव सिर्फ ज़िम्मेदारी है. यही कारण है कि मुझे अपनी टीम और अपने देश के लिए हीरो बनने का मौका मिला.”

धोनी के पास सिखने की समझ बहुत जल्दी थी. चुनौती और दबाव में हमेसा लोग बिखर जाते हैं. लेकिन इस खिलाड़ी की यही मानसिकता इस खिलाड़ी को कैप्टन कूल बनाती है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post 2006 में ही धोनी के कप्तान बनने की भविष्यवाणी करने वाले मनोवैज्ञानिक चिकित्सक ने किया खुलासा, इस वजह से कूल रहते हैं ‘धोनी’ appeared first on SportzWiki Hindi.