Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने बताया आखिर क्यों 2011 विश्व कप से भी बड़ी है उनके लिए यह सीरीज जीत

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से चार मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीत के बाद एक बयान दिया है अपने इस बयान में उन्होंने इस सीरीज जीत को खुद के लिए साल 2011 की विश्व कप जीत से भी बड़ा बताया है.

गलतियों से लिया सबक 

विराट कोहली ने भारत की सीरीज जीत के बाद कहा, “हमारी जर्नी साउथ अफ्रीका से शुरू हुई थी. हमें पता था, कि हमारे लिए तीनों विदेशी दौरे आसान नहीं होने वाले है. हमें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में अच्छे नतीजे नहीं मिल पाये, इसलिए हमने आपस में बैठकर गहन चर्चा की और अपनी खामियों में काम करना शुरू किया. अब ऑस्ट्रेलिया में नतीजा हमारे पक्ष में आया है, तो काफी अच्छा महसूस हो रहा है. 

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में भी हम अच्छा खेल रहे थे, लेकिन कुछ अहम मौकों पर हम बिखर जा रहे थे और अपनी यही गलती को हमने ऑस्ट्रेलिया में सुधारा है. हमने अहम मौकों पर अच्छा खेल दिखाया और सीरीज जीतने में कामयाब रहे है.”

मेरा क्रिकेट करियर का सबसे प्राउड मोमेंट 

विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “मैं जो अबतक भारत के लिए जितनी भी क्रिकेट खेला हूं. उसमे यह मेरा सबसे ज्यादा गौरव का पल है. मैं पिछले 10 साल से खेल रहा हूं, लेकिन यह मुझे अपना सबसे प्राउड मोमेंट लगता है.”

2011 विश्व जीत से बड़ा बताते हुए कहे ये शब्द 

Image Credit : Getty Images

इसके बाद विराट से एक पत्रकार ने पूछा, कि आप विश्व कप 2011 विनिंग टीम का भी हिस्सा थे, तो यह आपके लिए ये जीत विश्व कप 2011 से कैसे बड़ी हो सकती है. विराट ने जवाब देते हुए कहा, “वह विश्व कप हम अपने घर पर खेल रहे थे. उस समय में काफी युवा था. शायद पूरी टीम में सबसे युवा में ही था. उस समय हमारी टीम में कई सीनियर खिलाड़ी थे.

मैंने सभी सीनियर खिलाड़ियों को इमोशनल होते देखा, लेकिन मैं उसे महसूस नहीं कर सका. इसके बाद मैं तीन बार ऑस्ट्रेलिया आया. फिर मुझे यहां की जीत के मायने पता चलने लगे. अपने शुरूआती दो दौरों में मैं एक भी जीत नहीं देख सका, इसलिए जब अब हमें अब यह जीत मिली है, तो मुझे यह जीत अपने पूरे क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी जीत लग रही है. “

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट ने बताया आखिर क्यों 2011 विश्व कप से भी बड़ी है उनके लिए यह सीरीज जीत appeared first on SportzWiki Hindi.