बिग बैश लीग में आज बुधवार, 2 जनवरी को टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला सिडनी थंडर और पर्थ स्कोचर्स की टीम बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच सिडनी के सिडनी शोग्राउंड, क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहाँ मुकाबलें की शुरुआत सिडनी थंडर की टीम के कप्तान शेन वाटसन के टॉस जीतने के साथ हुई. शेन वाटसन ने टॉस जीतकर पर्थ स्कोचर्स की टीम को पहली गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि इस मैच से पहले इन दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में कुल चार चार मैच खेले थे. जहाँ सिडनी थंडर की टीम दो और पर्थ स्कोचर्स की टीम एक मैच जीतने में कामयाब रही थी.
सस्ते में आउट हुए वाटसन
(Photo by : Getty Images)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला शेन वाटसन के लिए व्यक्तिगत रूप से सही ना रहा और तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर वाटसन मात्र (4) रन बनाकर जेसन बेहरेनड्राफ का शिकार हो गये. शेन वाटसन के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और कल्लम फेर्गुसन ने पारी ने संभाल किया. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े.
कल्लम फेर्गुसन (42) रनों के स्कोर पर एश्टन एगर की गेंद पर बोल्ड हुए. फेर्गुसन के आउट होने के बाद सिडनी थंडर के विकेट नियमित अन्तराल पर गिरते रहे. जो रूट (5), डेनियल सैमंस (5), जेसन संगा (2) रन बनाकर आउट हुए. टीम के लिए जोस बटलर एक छोर को पकड़कर खड़े रहे.
Is there anyone in the world better at the ramp six than @josbuttler?#BBL08 | @Weet_Bix pic.twitter.com/eArPmd8USO
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2019
जोस बटलर ने एक सदी हुई पारी खेली. बटलर ने 54 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से (55) रन बनाये. सिडनी थंडर की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया. पर्थ की टीम के लिए एश्टन एगर सबसे ज्यादा दो विकेट लेने में सफल रहे.
लक्ष्य मिला मात्र 143
(Photo by : Getty Images)
पर्थ स्कोचर्स की टीम को मैच जीतने के लिए 143 रनों का आसान सा दिखने वाला लक्ष्य मिला, लेकिन चौथे ही ओवर में डेविड विली (7) रन बनाकर पवेलियन लौट गये. डेविड विली के आउट हो जाने के बाद माइकल क्लिंजर एक बार फिर से एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र (20) रन बनाकर फवाद अहमद को अपनी विकेट थमा बैठे.
माइकल क्लिंजर के आउट होने के तुरंत बाद ही बैन के साथ वापसी कर रहे विकेटकीपर कैमरोन बैनक्रॉफ्ट (19) रन बनाकर ही आउट हो गये. अब पर्थ की टीम का स्कोर 50/3 था. विकटो का सिलसिला नहीं थमा. एश्टन एगर (0), हिल्टन कार्टराईट (2) रन बनाकर आउट हुए. अब टीम की जीत का सारा दारोमदार कप्तान एश्टन टर्नर के कंधो पर था.
SHANE WATSON!
#BBL08 pic.twitter.com/tfOWA6llzE
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2019
एश्टन टर्नर और विलियम बोसइस्टो ने टीम की जीत की उम्मीद को जिंदा किया. अंतिम दो ओवर के खेल में पर्थ की टीम को मुकाबला जीतने के लिए 28 रनों की जरूरत थी. एश्टन टर्नर और विलियम बोसइस्टो ने लगभग हारी हुई बाजी को पलट दिया था. 19वें ओवर में टीम मात्र आठ रन ही जोड़ सकी और अब अंतिम 6 गेंदों के खेल में पर्थ को मैच जीतने के लिए पूरे 20 रन बनाने थे.
मैच इतने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, कि अंतिम गेंद पर पर्थ को जीतने के लिए सिर्फ चार रन चाहिए थे, लेकिन टीम मात्र दो ही रन बना सकी और सिडनी थंडर की टीम यह मैच 1 रन से जीतने में सफल हुई. एश्टन टर्नर ने नाबाद 60 और विलियम बोसइस्टो ने नाबाद 23 रन बनाये. दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए शानदार 87 रन जरुर जोड़े, लेकिन टीम को जीत ना दिला सके.
Ashton Turner giving the @ScorchersBBL a sniff here! #BBL08 pic.twitter.com/sJSNoRxvxl
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2019
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
सिडनी थंडर : 142/6 (जोस बटलर 55, एश्टन एगर 2/27)
पर्थ स्कोचर्स : 141/5 (एश्टन टर्नर 60*, फवाद अहमद 2/22)
परिणाम : सिडनी थंडर की टीम 1 रनों से विजयी
मैन ऑफ़ द मैच : कल्लम फेर्गुसन 42 (30)
(Photo by : Getty Images)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बिग बैश लीग 2018-19: रोमांचक मुकाबले में सिडनी थंडर ने पर्थ स्कोचर्स को 1 रन से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.
