Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी 2018-19: कर्नाटक की खतरनाक गेंदबाजी से बैकफुट पर सौराष्ट्र

रणजी ट्रॉफी 2018-19 का का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। आज इस मैच के दूसरे दिन का खेल हुआ। इस मैच को जीतने वाले टीम फाइनल मुकाबले में विदर्भ से भिड़ेगी। विदर्भ ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डेढ़ दिन में ही केरल को पारी और 11 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

275 पर सिमटी कर्नाटक की पारी

कर्नाटक ने आज सुबह कल के स्कोर 264/9 से आगे खेलना शुरू किया। उनके नाबाद बल्लेबाज श्रीनिवास शरथ और रोनित मोरे सिर्फ 11 रन ही जोड़ पाए। रोनित स्पिन गेंदबाज धर्मेंद्रसिंह जडेजा के शिकार बन गये।

विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीनिवास ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। सौराष्ट्र की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और इसी वजह से वह पहली पारी में बड़ी बढत बनाने के इरादे से बल्लेबाजी करने उतरे।

सौराष्ट्र को मिली ठीकठाक शुरुआत

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शानदार शतक बनाने वाले हार्विक देसाई ने आज भी अच्छी शुरुआत की लेकिन 16 रन बनाकर रोनित मोरे का शिकार बने। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये विश्वराज जडेजा भी जल्द ही आउट हो गये।

इसके बाद बर्थडे बॉय चेतेश्वर पुजारा और स्नेल पटेल ने पारी को संभाला। 74 रन जोड़कर टीम को मुसीबत से निकालने की कोशिश की। स्नेल 85 रनों की शानदार पारी खेलकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर आउट हुए।

अंतिम घंटे में बैकफूट पर सौराष्ट्र

चेतेश्वर पुजारा और शेल्डन जैक्सन ने मिलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाने की कोशिश की लेकिन अभिमन्यु मिथुन ने पुजारा को आउट कर सौराष्ट्र को बड़ा झटका दिया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

पुजारा के आउट होने के बाद रोनित मोरे ने शेल्डन जैक्सन, प्रेरक मांकड़, कमलेश मकवाना को आउट कर कर्नाटक को मैच में वापस ला दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक सौराष्ट्र ने 7 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं और वह अभी कर्नाटक से 48 रन पीछे हैं। कर्नाटक के लिए रोनित मोरे ने 5 जबकि श्रेयस गोपाल और अभिमन्यु मिथुन ने 1-1 विकेट लिया।

देखें स्कोरबोर्ड:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रणजी ट्रॉफी 2018-19: कर्नाटक की खतरनाक गेंदबाजी से बैकफुट पर सौराष्ट्र appeared first on SportzWiki Hindi.