Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी साल 2018 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम, दो भारतीय को दिया टीम में स्थान

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला अपने चर्म पर हैं. अभी तक खेले गये तीन टेस्ट मैचों में मेहमान भारतीय टीम दो मैच जीतकर सीरीज में 1-2 की अहम बढ़त बनाये हुए हैं. एडिलेड में खेला गया सबसे पहला टेस्ट मैच जहाँ विराट एंड कंपनी ने 31 रनों से जीतकर बेहद ही रोमांचक अंदाज में अपने नाम किया, तो मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट टीम इंडिया ने 137 रनों के विशाल अंतर से जीतकर इतिहास रचा.

मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच साल 2018 का अंतिम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच रहा. साल 2018 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा एक बार फिर से देखने को मिला. पूरे साल टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया. खासतौर पर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया तोहफा 

Image Credit : Getty Images

सोमवार, 31 दिसम्बर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 की अपने द्वारा चुनी हुई सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का चयन किया. सबसे खास बात तो यह रही, कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मेलबर्न टेस्ट की जीत के सबसे बड़े हीरो युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपने एकादश में चुना.

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट में मात्र एक ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को टीम में स्थान दिया. यह खिलाड़ी ओर कोई नहीं, बल्कि नाथन लायन रहे. लायन और भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, इस टीम में न्यूजीलैंड एवं दक्षिण अफ्रीका के दो-दो और श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज एवं पाकिस्तान का एक-एक खिलाड़ी शामिल है.

कोहली नहीं, बल्कि इनके बनाया टीम का कप्तान

Image Credit : Getty Images

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपनी टेस्ट टीम 2018 के कप्तान के रूप में विराट कोहली नही, बल्कि न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन के चुना. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को टीम का कप्तान घोषित किया गया है जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर को विकेटकीपर होगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर:

केन विलियम्सन (कप्तान), विराट कोहली, कुशल मेंडिस, टॉम लाथम, एबी डिविलियर्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, नाथन लायन, मोहम्मद अब्बास और जसप्रीत बुमराह. 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी साल 2018 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम, दो भारतीय को दिया टीम में स्थान appeared first on SportzWiki Hindi.