ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान डेविड वार्नर के लिए 2018 का साल किसी भी बुरे सपने से कम नहीं था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्परिंग मामले में उनपर एक साल का बैन लगा दिया गया था। उनके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज कैमरन बेन्क्रोफ्ट पर भी प्रतिबन्ध लगा था। इससे पहले इसी साल उनकी पत्नी का गर्भपात हो गया था।
आईपीएल में भी नहीं खेले

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वार्नर पर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने पर रोक लगाई थी। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर को आईपीएल में भी खेलने पर रोक लगा दी गयी।
इसके बाद वह कैरिबियन प्रीमियर लीग में जरुर खेलते नजर आए थे। उस टूर्नामेंट में वह लगातार बल्लेबाज से जूझते दिखे। इसके अलावा वह किसी और बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आये हैं।
साल के अंत में घर आई ख़ुशी

2018 का साल खत्म होने से पहले डेविड वार्नर और उनके परिवार के लिए खुशखबरी आई है। वह जल्द ही एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। इसके बारे में उनकी पत्नी ने ट्विटर पर जानकारी दी। उनकी पत्नी कैंडिस वार्नर ने ट्विटर पर लिखा
“हम उन सभी के आभारी हैं, जिन्होंने इस वर्ष हमारे प्रति प्यार और सहयोग बनाए रखा। हम बेहद खुशी के साथ यह खबर आप तक साझा करना चाहते हैं ,कि वर्ष 2019 में चार सदस्यों के हमारे परिवार में पांचवां सदस्य आएगा।”
Being together has made us into the family we are today. We are so grateful for all the love and support everyone has shown us this year. It is with a full heart that we would like to share with you that in 2019 our family of 4 will become a family of 5. Happy new year. X pic.twitter.com/pE3EAmR611
— Candice Warner (@CandyFalzon) December 31, 2018
पहले से दो बच्चे

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को पहले से दो बेटियां हैं। उनका नाम इवी माइ और इंडी राइ है। इसी साल बॉल टेम्परिंग के कुछ दिन बाद ही उन्होंने जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी का गर्भपात हो गया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post डेविड वार्नर के लिए बुरे सपने की तरह था 2018, अब साल खत्म होने के साथ आई नई ख़ुशी appeared first on SportzWiki Hindi.