Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में इन चार भारतीय खिलाड़ियों ने पकड़े थे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच, तीसरे नाम देख आप भी रह जायेगे हैरान

पिछला साल यानी की 2018 क्रिकेट के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन साल रहा हैं। वीएस इस साल महज भारत ही नहीं बल्कि सभी देशों के खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा शानदार रहा हैं।

इस साल सभी खिलाड़ियों ने काबिले तारीफ प्रदर्शन दिया हैं। इस साल कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा रन बनाये हैं। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तानके खिलाड़ी प्रमुख रूप से आगे हैं।

इसी के साथ बीते साल में कुछ उतार चढ़ाव वाली घटनाएं भी देखने को मिली हैं। क्रिकेट में ज्यादातर दर्शकों को लगता हैं कि अच्छे बल्लेबाजी करके की टीम को जीत दिलाई जा सकती हैं। जबकि सही मायनों में ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

इसमें कई टीमें ऐसी भी होती हैं। जो अपनी बल्लेबाजी के दम पर ही मैच का रुख पलटकर रख देती हैं। बता दें वनडे में कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के रिकॉर्ड बनाया हैं। तो आइए नजर डालते हैं ऐसे भारतीय खिलाड़ियों पर।

रोहित शर्मा, 11 कैच


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता हैं। भारतीय टीम के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा का। 30 अप्रैल 1987 को जन्मे रोहित गुरुनाथ शर्मा ने इस साल 19 वनडे मैच खेलते हुए 11 कैच अपने नाम किये हैं।

इतना ही नहीं रोहित के नाम एक ही मैच में तीन -तीन कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी हैं। जहां रोहित वनडे मैचों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। तो वहीँ वो इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं।

शिखर धवन, 10 कैच


इस लिस्ट में अब नाम आता हैं टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन का। जिन्होंने इस साल 19 मैच खेलते हुए 10 कैच अपने नाम किये हैं। इतना ही नहीं इस साल एक मैच के दौरान चार कैच पकड़कर रिकॉर्ड भी बनाया हैं। बता दें टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को गब्बर के नाम से भी जाना जाता हैं।

विराट कोहली, 9 कैच


इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का। वैसे तो इस साल इस खिलाड़ी ने कई रिकार्ड्स को अपने नाम किया हैं। लेकिन कैच पकड़ने के मामलें में भी कोहली पीछे नहीं हैं। इस साल उन्होंने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए 9 कैच पकड़े हैं। वहीँ कोहली ने इस साल एक मैच के दौरान 2 कैच भी अपने नाम किये थे।

हार्दिक पांड्या, 7 कैच


टीम इंडिया में ऑल राउंडर खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुके। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों चीज़ों को करने में माहिर हैं। बता दें पांड्या ने भी बीते साल अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया था। हार्दिक पांड्या ने इस साल वनडे में 10 मैच खेलकर बेहतरीन फील्डिंग करते हुए 7 कैच अपने नाम किये हैं।

The post 2018 में इन चार भारतीय खिलाड़ियों ने पकड़े थे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच, तीसरे नाम देख आप भी रह जायेगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.