साल 2018 समाप्त हो चुका है, इसलिए सभी अपनी साल 2018 की ड्रीम प्लेइंग इलेवन बनाने लगे है. इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने भी साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम चुनी है.
आईसीसी ने अपनी यह टीम खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईसीसी द्वारा चुनी गई साल 2018 की बेस्ट टेस्ट टीम के बारे में ही बताएंगे.
भारत-न्यूजीलैंड के 3-3 खिलाड़ियों को मिली जगह

आईसीसी ने अपनी इस ड्रीम टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है. वहीं न्यूजीलैंड टीम के भी 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है. वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के 1-1 खिलाड़ी को आईसीसी ने अपनी इस साल की ड्रीम इलेवन टीम में चुना है. इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी आईसीसी की इस ड्रीम टीम में अपनी जगह नहीं बना पाया है.
विराट को दी है टीम की कप्तानी

आपकों बता दे, कि आईसीसी ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ही अपनी इस ड्रीम इलेवन टीम की कप्तानी दी है. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी आईसीसी ने भारतीय टीम के ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दी है.
आईसीसी ने अपनी इस टीम में पांच मुख्य बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, एक ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को रखा है. उनकी यह टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही है.
इस प्रकार है आईसीसी की साल 2018 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन
![]()
दिमुथ करुणारत्ने, टॉम लेथम, केन विलियमसन, विराट कोहली (कप्तान), हैनरी निकोलस, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, नाथन लियोन, कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद अब्बास
Congratulations to the ICC Test Team of the Year 2018!
@Tomlatham2
@IamDimuth
Kane Williamson
@imVkohli (c)
@HenryNicholls27
@RishabPant777
@Jaseholder98
@KagisoRabada25
@NathLyon421
@Jaspritbumrah93
@Mohmmadabbas111
https://t.co/ju3tzAxwc8 pic.twitter.com/0H28spZUmm
— ICC (@ICC) January 22, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईसीसी ने चुनी साल 2018 की टेस्ट टीम, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.