Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2018 में ये पांच पल रहे खेल भावना का सबसे बड़ा सबूत, जिसने जीत लिया हर किसी का दिल

खेल के मैदान में एक खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन या बेहतरीन खेल से भी बड़ी है खेल भावना। खेल भावना किसी खिलाड़ी के लिए जीत-हार से भी ऊपर रहनी चाहिए जिससे की खेल की गरिमा बरकरार रहे। क्रिकेट के मैदान में वैसे आज के दौर में वो गेम ऑफ स्पिरिट नहीं देखने को मिलता है जिसके लिए इस गेम की खूबी है।

पिछले साल के टॉप स्पिरिट गेम ऑफ द ईयर

लेकिन फिर भी आज भी क्रिकेट के मैदान में खेल भावना जिवंत है। खेल भावना की बात करे तो इस साल क्रिकेट के मैदान में कई ऐसे पल रहे जिसकी सराहना की जानी चाहिए।

तो साल 2018 तो खत्म हो चुका है ऐसे में आपके सामने आज हम पिछले साल के ऐसे पलों को शेयर करते हैं जो आईसीसी की ओर से बने टॉप ऑफ द स्पिरिट गेम ऑफ द ईयर……

कैरेबियाई द्वीप में तूफान के लिए हुआ विश्व इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच मैच

पिछले साल साल कैरेबियाई द्वीपों में इरमा और मारिया तूफान ने जबरदस्त तबाही मचायी। इस तूफान में कैरेबियाई द्वीप के कई सारे लोगों ने अपनी जान गंवायी तो कईयों ने अपने घर गंवाएं।

ऐसे में आईसीसी की तरफ से एक शानदार पहल की गई और टी-20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड के बीच आईपीएल के बाद एक मैत्री सीरीज खेली गई जिसमें आने वाला सारा पैसा आईसीसी ने तूफान की तबाही का शिकार बने लोगों तक पहुंचायी।

रंगना हेराथ को उनके साथियों ने दिया एक यादगार गार्ड ऑफ ओनर

किसी भी क्रिकेटर के लिए उसके करियर का सबसे बड़ा पल देश के लिए पहली बार खेलने के साथ ही देश के लिए विदा होने का समय है। इसी तरह से इस साल कई क्रिकेटरों ने अलविदा कहा जिसमें श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ का नाम भी शामिल है।

श्रीलंका के दूसरे सबसे महान स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने श्रीलंका के लिए इसी साल 40 साल की उम्र में 433 विकेट अपने नाम कर सन्यास की घोषणा की। सन्यास के बाद श्रीलंका के क्रिकेटरों ने अपने इस लीजेंड गेंदबाज को एक यादगार और बेहतरीन गार्ड ऑफ ओनर दिया।

जब भावुक हुए अफताब आलम को शोएब मलिक ने दी सांत्वना

इस साल संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप टूर्नामेंट खेला गया। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में एक बहुत ही दिल छू देने वाला नजारा देखने को मिला।

जब अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अफताब आलम अपनी गेंद पर रन नहीं बचा पाने के बाद मैदान में ही भावुक हो गए और आंसू बहाने लगे तो वहीं पाकिस्तान के शोएब मलिक ने अफताब के पास जाकर उन्हें सांत्वना देकर हर किसी का दिल जीत लिया।

अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान की टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ बुलाकर दिया खास संदेश

2018 साल क्रिकेट जगत की सबसे उभरती टीम अफगानिस्तान ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की। अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला।

हैदराबाद में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को आसानी से हरा तो दिया लेकिन इसके बाद भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विजेता ट्रॉफी के वितरण के दौरान अफगानिस्तान की पूरी टीम को बुलाकर एक बहुत ही बड़ा और खास संदेश दिया।

एलिस्टर कुक को भारतीय टीम ने दिया अंतिम मैच में खास ओनर

पिछले साल इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अपने शानदार टेस्ट करियर को अलविदा कहा। एलिटस्टर कुक ने अपना अंतिम टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही खेला।

अपने अंतिम टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले एलिस्टर कुक को भारतीय टीम ने बहुत की खास तरह से गार्ड ऑफ ओनर देकर हर किसी का दिल जीत लिया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post साल 2018 में ये पांच पल रहे खेल भावना का सबसे बड़ा सबूत, जिसने जीत लिया हर किसी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.