Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने चुनी साल 2018 की वनडे टीम, ग्यारह में से चार भारतीय, जाने कौन है कप्तान

साल 2018 खत्म हो गया है. सब अपनी- अपनी 2018 की ड्रीम टीम चुन रहे हैं. अब ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने 2018 की सबसे बेहतरीन वनडे टीम चुन ली है. उन्होंने टेस्ट टीम पहले ही चुन ली थी जिसमे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को जगह मिली थी. उनका टेस्ट टीम में सबसे चौकाने वाला फैसला जसप्रीत बुमराह को जगह ना देना था.

ये है  ईएसपीएन क्रिकइन्फो की पूरी टीम 

सलामी बल्लेबाज- रोहित शर्मा- जॉनी बैरेस्टो  भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस टीम में जगह मिली है. उन्होंने इस साल क्या गजब की बल्लेबाजी करी है. उन्होंने पिछले साल 73.57 के शानदार औसत से रन बनाएं हैं. उन्होंने इस साल 1030 रन बनाएं हैं. उनके जोरिदार के रूप में जॉनी बैरेस्टो हैं जिन्होंने पिछले साल शानदार बल्ल्लेबाजी करी. उन्होंने 45.69 के औसत से रन बनाएं हैं.

नंबर तीन पर विराट कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को नंबर तीन पर चुना गया है. उन्होंने पिछले साल क्या गजब की फॉर्म दिखाई है. उन्होंने 133.55 के शानदार औसत से रन बनाएं हैं. उनको ड्रीम टीगया टीम का कप्तान भी चुना गया है.

नंबर 4 पर रौस टेलर और पांच पर शाइ होप 

 

न्यूजीलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज  रौस टेलर  ट्रेलर को नंबर चार पर जगह दी गई है. उन्होंने पिछले साल 91.28 के शानदार औसत से रन बनाएं थे. नंबर पांच पर इन्होने शाइ होप को जगह दी है. होप इस साल क्या शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने इस साल 67.30 के शानदार औसत से 875 रन बनाएं हैं.

विकेटकीपर के रूप में जॉस बटलर को मिली जगह ऑलराउंडर बने क्रिस वोक्स

इंग्लैंड के धुंआधार बल्लेबाज और विकेटकीपर जॉस बटलर को उन्होंने अपनी ड्रीम टीम का विकेटकीपर चुना है. वहीँ क्रिस वोक्स को टीम का ऑलराउंडर बटलर ने जहाँ 51.61 के शानदार औसत से रन बनाएं हैं. तो वहीँ 26 कैच और 9 स्टंप भी किए हैं.

गेंदबाजी की कमान इनके हाथो में

स्पिन की जिम्मेदारी राशिद खान और कुलदीप यादव को दी गई है. ये दोनो खिलाड़ी पिछले साल विश्व के हर कोने में जाकर विकेट लिए हैं. वहीँ तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान को जगह मिली है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने चुनी साल 2018 की वनडे टीम, ग्यारह में से चार भारतीय, जाने कौन है कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.