साल 2018 समाप्त हो गया है। पिछले साल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे। सभी टीमों ने टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। भारतीय टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में जरुर टेस्ट सीरीज हार गयी, लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्हें अलग पहचान बनाई। इस साल क्रिकेट में बल्लेबाज और गेंदबाजों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। आईये आपको 2018 की सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।
सलामी बल्लेबाज
टॉम लेथम

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लेथम ने पिछले साल बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। दिसम्बर में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस साल का सबसे बड़ा स्कोर भी था। उन्होंने पुरे साल में 7 मैच में करीब 60 की औसत से 658 रन बनाये थे।
दिमुथ करुणारत्ने

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने पुरे साल बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज भी थे। उन्होंने 9 मुकाबले खेलकर 743 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
मध्यक्रम
चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा नम्बर तीन पर भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। जल्दी विकेट गिरने के बाद उन्होंने पारी को संभालने की काबिलियत है। उन्होंने पिछले साल 13 मैचों में 3 शतक की मदद से 837 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 4 अर्धशतक भी शामिल है।
विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस वर्ष सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट क्रिकेटर हैं। उन्होंने नम्बर चार पर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के लिए बहुत शानदार खेल दिखाया है। 2018 में खेले गए 13 मैचों में उन्होंने 1322 रन बनाए हैं, इसमें 5 शतक शामिल है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में उनका बल्ला जमकर बोला था।
जो रूट (कप्तान)

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए भी साल शानदार रहा। उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए इस साल 13 टेस्ट मैचों में 948 रन बनाए हैं, इसमें 2 शतक भी शामिल थे। उनकी कप्तानी में टीम ने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज अपने नाम किया।
बेन स्टोक्स

दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर माने जाने वाले बेन स्ट्रोक्स ने पुरे साल जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मैच में 537 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी चटकाए। एक ऑल राउंडर के तौर पर इस टीम में उनसे बेहतर खिलाड़ी कोई नहीं हो सकता।
जोस बटलर (विकेटकीपर)

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस साल बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। उन्होंने 2018 में 10 टेस्ट में 760 रन बनाये थे।
तेज गेंदबाज
पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पिछले साल अपनी टीम की एक मात्र उम्मीद थे। उन्होंने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले साल खेले गये 8 मैच में उन्होंने 44 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके साथ ही भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 2018 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 20 के औसत से 52 विकेट चटकाए हैं। एक मैच में उन्होंने 11 विकेट भी झटके हैं।
जसप्रीत बुमराह

2018 जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को अपना कायल बना लिया। साल में खेले 9 मैचों में उन्होंने 48 बल्लेबाजों को आउट किया।
स्पिनर
नाथन लायन

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन ने पुरे साल जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 2018 वर्ष उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेलकर 49 विकेट चटकाए हैं। भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 2018 की सबसे बेहतरीन टेस्ट एकादश, विराट कोहली नहीं हैं इस साल के सबसे बेहतर कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.