Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019- 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं ये 10 गेंदबाज

क्रिकेट के लिहाज से ये साल बहुत ही बड़ा है जहां कई बड़े टूर्नामेंट होने जा रहे हैं। विश्व कप के साल में इस बार आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के साथ शुरु होगा। भले ही विश्व कप खेला जाना हो, लेकिन अभी तो फैंस की नजरें आईपीएल पर टिकी हैं, आईपीएल जल्द ही शुरू होने वाला है, भारतीय प्रशंसको के लिए अच्छी खबर ये है, कि इस बार भी आईपीएल भारत में ही खेला जाना है।

ये गेंदबाज दिखा सकते हैं 150KM/H की रफ्तार

आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज होने में अब 2 महीनों का ही वक्त रह गया है। इस आईपीएल में दिग्गज स्पीड स्टार गेंदबाज तो नजर नहीं आएंगे लेकिन कुछ ऐसे युवा गेंदबाज हैं जिनकी रफ्तार देखने लायक रहेगी।

स्पीड की बात करें तो इस आईपीएल में आपको दिखाते हैं उन 10 युवा गेंदबाजों के नाम जो इस सीजन में कर सकते हैं 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार

मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज में जबरदस्त काबिलियत है। मोहम्मद सिराज में ऐसा पूरा दमखम है कि वो अपनी रफ्तार से डरा सकते हैं। सिराज अगर आईपीएल-12 में 150 से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाले तो हैरानी नहीं होगी।

आवेश खान

भारत के ही अंडर-19 स्टार खिलाड़ी रहे आवेश खान भी रफ्तार के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आवेश खान की गेंदबाजी में भी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार इस आईपीएल में दिख सकती है।

एनरिच नोट्जे

दक्षिण अफ्रीका के 25 साल के युवा तेज गेंदबाज एनरिच नोट्जे को आईपीएल में इस बात कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने खरीदा है। नोट्जे भले ही एक अनजान खिलाड़ी हो लेकिन उन्होंने एक बार 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार को पार किया है। जो आईपीएल में भी दिखा सकते हैं।

उमेश यादव

भारतीय टीम के मौजूदा अनुभवी गेंदबाज उमेश यादव की गेंदबाजी में धार भी है और रफ्तार भी है। उमेश यादव एक जबरदस्त तेज गेंदबाज हैं जो लगातार 145 से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं। उमेश से इस आईपीएल में 150 किमी की रफ्तार से गेंद दिख सकती है।

बिली स्टेनलेक

ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक ने अपनी गेंदबाजी से बहुत ही जबरदस्त छाप छोड़ी है। बिली स्टेनलेक ने खासकर अपनी गेंदबाजी रफ्तार से हर किसी को चौंकाया है। स्टेनलेक की रफ्तार जबरदस्त रही है जो आईपीएल में भी दिखा सकते हैं।

लोकी फर्गुसन

न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन ने अपनी गेंदबाजी से बहुत प्रभावित किया है। आईपीएल में पुणे की टीम के लिए खेल चुके फर्गुसन ने दिखाया था कि स्पीड भी उनकी तरकश में खास तीर है। जो केकेआर के लिए इस सीजन में भी 150 की गति को निकाल सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर

वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहली बार अपनी पहचान पिछले साल बिग-बैश लीग के दौरान बनायी। बिग-बैश लीग में छाप छोड़कर जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया जिनकी गेंदबाजी की रफ्तार देखते ही बनती है। आर्चर ने पिछले सीजन में 152 से भी ज्यादा की रफ्तार दिखायी थी।

England can play for Archer

शिवम मावी

भारत के अंडर-19 स्टार तेज गेंदबाज शिवम मावी ने भी रफ्तार के मामले में कोई कोर-करस नहीं छोड़ी। मावी ने पिछले सीजन में ही केकेआर के लिए खेलते हुए रफ्तार को दिखाया था। जो एक बार फिर से 150 की गति को पकड़ने का माद्दा दिखा सकते हैं।

ओसियन थॉमस

वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज ओसियन थॉमस ने अपनी गेंदबाजी से इंटरनेशनल क्रिकेट सर्किट में दिखाया है कि वो गति के मामले में बहुत ही जबरदस्त हैं। थॉमस को इस बार रॉयल्स की टीम ने खरीदा है जो 150 की गति दिखा सकते हैं।

एडम मिल्ने

न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज एडम मिल्ने पिछले कुछ सालों से न्यूजीलैंड के लिए बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। मिल्ने के पास भी गति की कोई कमी नहीं है। आईपीएल में वो पेट कमिंस की जगह पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने हैं जिनसे 150 की स्पीड की उम्मीद की जा सकती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019- 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं ये 10 गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.