Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 में टूट सकते हैं ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, विराट कोहली हैं सबसे नजदीक

कप्तान विराट कोहली वर्तमान में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज है वह पिछले कई सालों से रनों की झड़ी लगा रहे है. साल 2018 में भी विराट ने अपने बल्ले से जमकर रन बनाये है और कई कई उपलब्धियां हासिल की है. अब साल 2019 में भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ शानदार रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते है.

बन सकते है विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर देश के बाहर 11 टेस्ट जीतने की सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल अगर विदेश में एक टेस्ट मैच और जीतते है, तो वह विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन जायेंगे.

बन सकते हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान 

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में कुल 26 टेस्ट मैच जीते हैं. वह इस साल अगर 2 टेस्ट मैच और जीत जायेंगे, तो एमएस धोनी के सबसे ज्यादा 27 टेस्ट मैच जीतने वाले रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन जायेंगे.

बन सकते है सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अबतक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2167 रन बना चुके है. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले पर चौथे पायदान में है.

सिर्फ मार्टिन गुप्टिल 2271 रन, रोहित शर्मा 2237 रन और शोएब मलिक 2190 रन से भारतीय कप्तान विराट कोहली पीछे है, लेकिन जिस तरह से कप्तान विराट कोहली का फॉर्म है. वह इन तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते है.

बतौर कप्तान वनडे में लगा सकते हैं सबसे ज्यादा शतक 

रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 22 शतक बनाये हुए है. विराट कोहली भी अपनी कप्तानी में कुल 16 वनडे शतक लगा चुके है. साल 2019 में कप्तान कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते है.

बन सकते है सबसे तेज 20000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी 

विराट कोहली साल 2019 में सबसे तेज 20,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना सकते है. सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा ने अपने 20000 अंतरराष्ट्रीय रन 453 पारियों में बनाये थे.

कप्तान विराट कोहली 398 पारियों में 18989 रन बना चुके है. वह 111 रन बनाते ही सबसे पहले 20000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 2019 में टूट सकते हैं ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, विराट कोहली हैं सबसे नजदीक appeared first on SportzWiki Hindi.