इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इसी साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। क्रिकेट के इस सबसे बड़ा इवेंट के लिए अब तैयारियां बड़े जोरों पर होने लगी हैं। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में इस बार दुनिया भर के कुछ ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जो शायद अपना अंतिम बड़ा टूर्नामेंट खेलेंगे।
एशिया के ये 5 खिलाड़ी खेलेंगे अपना अंतिम विश्व कप
विश्व क्रिकेट के वो दिग्गज खिलाड़ी जो इस बार अपना अंतिम विश्व कप खेलेंगे उनमें से कुछ खिलाड़ी एशियाई हैं। एशिया ने अब तक कई बड़े महान खिलाड़ी दिए हैं।
इनमें से कुछ खिलाड़ी हैं जो मौजूदा समय के दिग्गज तो हैं लेकिन वो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्व कप में शायद आखिरी बार दिखेंगे। तो आईए डालते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों पर नजर….
मुशरफे मुर्तजा( बांग्लादेश)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक मौजूदा कप्तान मुशरफे मुर्तजा लंबे समय से अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुशरफे मुर्तजा बांग्लादेश के लिए अब तक 202 वनडे मैच खेल चुके हैं जिससे साफ है कि वो एक बड़ा तजुर्बा रखते हैं।

मुशरफे मुर्तजा का करियर चोटों से भरा रहा है लेकिन वो फिलहाल बांग्लादेश की वनडे टीम में सक्रिय हैं जिनके हाथ में कमान है। मुर्तजा के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाला ये यकिनन आखिरी विश्व कप होगा क्योंकि फिटनेस और फॉर्म को मुर्तजा के लिए आगे बरकरार रखना आसान नहीं रहेगा।
मोहम्मद हफिज (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हफिज एक जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन करने की काबिलियत दुनिया को दिखा चुके हैं। मोहम्मद हफिज की पाकिस्तान की टीम में हालिया समय में एक बार फिर से जगह बन गई है।

कुछ समय पहले उन्हें वनडे क्रिकेट से नजरअंदाज किया जा रहा था लेकिन इनकी काबिलियत को देखते हुए इन्हें फिर से मौका दिया है और ये तय है कि वो पाकिस्तान के लिए इस साल होने वाला विश्व कप खेलेंगे लेकिन इसके बाद 203 वनडे मैच खेल चुके हफिज का खेलना मुश्किल होगा।
महेन्द्र सिंह धोनी( भारत)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम के मौजूदा टीम के सबसे अनुभवी और प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी इस साल होने वाले विश्व कप में खेलेंगे ये तो तय हैं, लेकिन इस बात में अब कोई संदेह नहीं है कि महेन्द्र सिंह धोनी का ये आखिरी विश्व कप होगा। धोनी अब तक 334 वनडे मैच खेल चुके हैं।
लसिथ मलिंगा ( श्रीलंका)
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा ने अपने खेल से पूरे क्रिकेट जगत में खास तरह की छाप छोड़ी है। लसिथ मलिंगा पिछले करीब 13 साल से अपना जादू बिखेर रहे हैं।

अब तक 213 वनडे मैच खेल चुके लसिथ मलिंगा के लिए हाल के दिनों में फॉर्म और फिटनेस सबसे बड़ा चिंता का विषय रहा है, लेकिन उनका इस साल होने वाले विश्व कप का हिस्सा बनना तय है हालांकि इसके बाद मलिंगा के लिए अपने खेल को आगे बढ़ाना मुश्किल होगा।
शोएब मलिक (पाकिस्तान)
मौजूदा पाकिस्तानी टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक फिलहाल तो पाकिस्तानी टीम का अहम हिस्सा हैं। शोएब मलिक की फिटनेस और फॉर्म दोनों ही शानदार रही हैं।

शोएब मलिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप का हिस्सा होंगे लेकिन मलिक का ये यकिनन आखिरी विश्व कप होगा। 274 मैच खेलने वाले इसके बाद अगले विश्व कप में मलिक शायद ही नजर आएं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post 2019 विश्वकप में अंतिम बार खेलते नजर आयेंगे ये 5 दिग्गज एशियाई खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.