Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं ये 5 भारतीय खिलाड़ी, दूसरे का औसत है विराट से बेहतर

भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो घरेलु मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चल रहे रणजी ट्राफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. अभी ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टेस्ट सीरीज में कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका प्रदर्शन बहुत ही औसत दर्जे का रहा है. जैसे मुरली विजय, के एल राहुल अजिंक्य रहाणे का भी प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है.

आइए आपको पांच ऐसे खिलाड़ीयों के बारे में बताते हैं जो भारतीय टेस्ट टीम में आने के प्रबल दावेदार हैं. और अगर टीम को जरूरत पड़ी,तो ये खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.

1. शुभमन गिल 

पंजाब की ओर से रणजी खेलने वाले 19 बर्ष का ये शानदार बल्लेबाज जिन्हें जूनियर युवराज भी कहा जाता है.वो घरेलू सीरीज में लगातार बड़ा धमाका कर रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में वो तिहरा शतक जड़ने से चूक गए लेकिन पूरे सीजन शानदार खेल की बदौलत एक एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गएं हैं. जहाँ अब इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम में लाने की बात कही जा रही है.

2. प्रियांक पांचाल

इस लिस्ट में दूसरे नंबर प्रियांक पांचाल का नाम है. अहमदाबाद के 28 वर्षीय खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है. टूर्नामेंट में रणजी ट्राफी में वह अब तक 887 रन बनाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने इतने रन लगभग 70 की औसत से बनाए हैं. इनमें चार शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल हैं.

3.अभिमन्यु ईश्वरन

बंगाल के इस शानदार बल्लेबाज ईश्वरन ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में 80 से भी ज़्यादा की औसत से कुल 653 रन बनाए हैं.अभी हाल ही में  दिल्ली के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अभी तक एक शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं. उन्होंने भी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

4.रिकी भुई

मध्य प्रदेश में जन्मे 22 साल के युवा बल्लेबाज़ रिकी भुई ने पिछले कुछ समय से बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. अपने शानदार  प्रदर्शन से उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और खिंचा है.  इस खिलाड़ी ने पहले ही भारत ‘ए’ टीम में अपनी जगह बना ली है.घरेलू मैचों में वो आंध्रा का प्रतिनिधित्व करते हैं. रणजी ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने अब तक सात मैचों में 766 रन बनाए हैं.

5. सिद्धेश लाड

मुंबई के 26 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. और वर्तमान में खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में, लाड ने सात मैचों में शानदार 652 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं. इस खिलाड़ी को भी भारतीय टेस्ट टीम में आने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके। 

 

 

The post 2019 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं ये 5 भारतीय खिलाड़ी, दूसरे का औसत है विराट से बेहतर appeared first on SportzWiki Hindi.