Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे पहलवान: महाबली सतपाल

नयी दिल्ली
पद्मभूषण से सम्मानित और द्रोणाचार्य अवार्डी महाबली सतपाल ने कहा है कि भारतीय पहलवान नए साल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो 2020 ओलम्पिक खेलों के लिहाज से महत्वपूर्ण वर्ष है। ओलम्पिक पदक विजेता पहलवानों सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त के गुरु सतपाल ने भारतीय पहलवानों को 2019 के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। सीनियर के साथ साथ जूनियर पहलवानों ने भी अपनी छाप छोड़ी थी और भविष्य के लिए उम्मीद जगाई है। सतपाल ने कहा कि 2019 भारतीय कुश्ती के लिए काफी महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि इस साल टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के मौके रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा पहलवानों को ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करना चाहिए। पद्मभूषण से सम्मानित सतपाल ने कहा कि पिछले तीन ओलम्पिक में भारतीय पहलवानों ने लगातार पदक जीते हैं और उम्मीद है कि टोक्यो ओलम्पिक में भी यह सिलसिला बना रहेगा।