इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने करीब 71 साल बाद कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की है। टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में कंगारू धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 उसी की धरती पर उसे हराने में कामयाब रही। भारतीय टीम अब टेस्ट सीरीज के बाद कंगारू धरती पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
इसी बीच आपको बता दें कि इस साल विश्वकप का आयोजन भी होने वाला है। ऐसे में भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिए हैं कि कौन—कौन से खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में खेलते हुए नजर आएंगे। भारत के हिटमैन ने बताया कि पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह की टीम में बहुत आवश्यकता है। क्योंकि उन्हें पिछले विश्वकप का अनुभव है।
साथ ही भारतीय टीम के हिटमैन और वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी संकेत दिए कि जो टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेलती नजर आएंगी। उसी टीम का 2019 विश्वकप में खेलना तय है। इसी के साथ रोहित ने संकेत दे दिए हैं कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेलने वाली टीम में से केवल एक या दो बदलाव देखने को मिल सकते है। वो भी उनके प्रदर्शन को लेकर। आपको बता दें कि भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा ही में एक प्यारी सी बिटिया के पापा बने है। इस कारण ही रोहित शर्मा कंगारू धरती पर चार टेस्ट सीरीज का सिडनी में खेला गया अंतिम मैच छोड़ भारत आ गए थे। रोहित कंगारूओं से वनडे सीरीज खेलने के लिए टीम के साथ वापिस शामिल हो गए है।