विश्व क्रिकेट में इस साल यानि साल 2019 में एक से एक जबरदस्त क्रिकेट जंग देखने को मिलेगी। इसमें इसी साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप के साथ ही इसके तुरंत बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित सीरीज एशेज सीरीज होने जा रही है।
विश्व कप और एशेज सीरीज के लिए दिग्गज बता रहे हैं दावेदार टीम
क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा के लिहाज से विश्व कप और एशेज सीरीज में जबरदस्त लड़ाई की उम्मीद की जा सकती है लेकिन इन दिनों विश्व कप की सबसे बड़ी दावेदार और एशेज सीरीज जीत की दावेदार टीमों के बारे में बाते शुरु हो चुकी हैं।

हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रियां दावेदार टीम को लेकर दे रहा है। विश्व कप की बात करें तो कई दिग्गज तो किसी एक टीम पर दांव खेल रहे हैं तो कई दिग्गज कुछ टीमों के बीच टक्कर मानते हैं।
नासिर हुसैन ने एशेज और विश्व कप के लिए इंग्लैंड को बताया दावेदार
इसी तरह से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर नासिर हुसैन ने विश्व कप और एशेज सीरीज दोनों ही टूर्नामेंट के लिए अपनी एक दावेदार टीम का खुलासा किया है।

नासिर हुसैन ने 20 साल बात इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए अपनी हमवतन इंग्लैंड को दावेदार माना है तो वहीं इंग्लैंड में ही होने वाली एशेज सीरीज के लिए भी इंग्लैंड को ही प्रबल दावेदार बताया है।
इंग्लैंड को अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रखना होगा फिट
नासिर हुसैन ने डेली मेल को दिए इंटरव्यू में कहा कि “आपको आखिरी बार 1975 में इंग्लिश समय में विश्व कप और एशेज सीरीज देखने मिली थी। इसलिए ये पूरी तरह से महत्वपूर्ण होगा कि खिलाड़ी अपना दिमाग लगाए रखें।”

“मैं इंग्लैंड को दोनों को लिए ही फेवरेट के रूप में देखता हूं, केवल वे जीतने के लिए जा रहे हैं अगर हर कोई ताजा और जाने के लिए उग्र है । अगर इसका मतलब ये है कि खिलाड़ी गायब हैं तो कहें कि मई में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट या पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेले।”
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने आगे कहा कि “रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जॉनी बेयरेस्टो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, इसलिए इंग्लैंड को उनकी अच्छी तरह से देखभाल करनी होगी। हम विश्व कप के सेमीफाइनल या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण टेस्ट में नहीं उतरना चाहते हैं। “
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post नासिर हुसैन ने कहा इंग्लैंड जीतेगा इस साल एशेज, तो यह टीम बनेगी विश्वकप 2019 की विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.