भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्हें लगता है, कि विश्व कप 2019 में धोनी की जगह पक्की है. साथ ही उन्हें लगता है, कि भारतीय टीम के चयनकर्ता विश्व कप 2019 में ऋषभ पंत को मौका नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने कहा है, कि अगर भारत को विश्व कप जीतना है. धोनी का फॉर्म में होना बहुत जरुरी है.
विश्व कप से पहले धोनी का फॉर्म बहुत जरुरी

सोनी सिक्स के विशेषज्ञ पैनल के एंकर दीप दासगुप्ता ने कहा, “मुझे नहीं लगता, कि विश्व कप में उनके होने के बारे में कोई संदेह है, लेकिन उनके लिए विश्व कप से पहले फॉर्म बहुत जरुरी है. उनका फॉर्म ही उन्हें आसानी से विश्व कप की टीम में जगह दिलाएगा.
मुझे लगता है, कि अगर वह यहां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रन बना सकते हैं, तो टीम अपने हिसाब से खेल सकती है, क्योंकि हम सभी जानते है, कि अगर धोनी फॉर्म में होंगे, तो वह टीम में क्या भूमिका निभा सकते है. अगर वह फॉर्म में रहते है, तो टीम के लिए विश्व कप की योजना बनाना आसान हो जायेगा.”
ऋषभ पंत को नहीं मिलेगा विश्व कप में मौका

दीप दासगुप्ता ने आगे अपने बयान में कहा, “टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सिर्फ 13 वनडे खेले जाने थे और मुझे नहीं लगता, कि टीम चयन के मामले में बहुत कुछ बदलने वाला है.
वैसे भी ऋषभ पंत के लिए विश्व कप बहुत जल्दी होगा, मुझे लगता है कि धोनी खेल रहे है, इसलिए विश्व कप में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिलेगा. हां, लेकिन ऋषभ पंत भविष्य की योजनाओं के लिए निश्चित है.”
भारत को श्रृंखला जीतनी चाहिए

दीप दासगुप्ता ने आगे अपने बयान में कहा,
“मुझे लगता है कि भारत को श्रृंखला जीतनी चाहिए. ऑस्ट्रेलिया के पास अनुभव नहीं है. उसके पास स्टार्क, हेज़लवुड और कमिंग्स जैसे अनुभवी गेंदबाज नहीं है.
मुझे लगता है, कि बुमराह के को आराम देना सही है और शमी को भी दिया जा सकता था, क्योंकि सिराज को इससे प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता. मुझे लगता है, कि सिराज के पास भी विश्व कप की टीम में अपनी दावेदारी पेश करने का एक बड़ा मौका है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दीप दासगुप्ता ने विश्व कप 2019 के लिए, महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत में से इस खिलाड़ी को चुना appeared first on SportzWiki Hindi.