ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया है. इसी बीच भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ऋषभ पंत को लेकर एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने ऋषभ पंत को वनडे सीरीज से आराम देने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि ऋषभ पंत विश्व कप 2019 की योजनाओं का हिस्सा है.
ऋषभ पंत हमारे विश्व कप योजनाओं का हिस्सा
(Photo by : Getty Images)
पीटीआई से बात करते हुए भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, ”ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेले थे. इससे जरुर उनके शरीर में थकावट महसूस हुई होगी, क्योंकि वह इससे पहले भी लगातार क्रिकेट खेल रहे थे.
उन्हें फिलहाल दो सप्ताह के लिए पूर्ण आराम की जरूरत है और फिर हम सोचेंगे, कि उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कितने मैचों में मौका देंगे. चयन हमारा काम है और हम इसे वर्कलोड मैनेज के साथ करना चाह रहे हैं. ऋषभ पंत निश्चित रूप से अभी भी हमारी विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा है.”
ऋषभ पंत एक चैंपियन खिलाड़ी

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, ”ऋषभ एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और वह निश्चित रूप से एक चैंपियन खिलाड़ी है.
जब हमने उन्हें टेस्ट के लिए चुना, तो विशेषज्ञों को उनके रखने के बारे में संदेह था, लेकिन एक टेस्ट में 11 कैच, ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में कैचों का रिकॉर्ड व शतक लगाना साबित करता है, कि उसका चयन ठीक था.”
कोहली-शास्त्री ने मैच परिस्थितयों के लिहाज से बल्लेबाजी करने के लिए कहा

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, “रवि शास्त्री और विराट कोहली ने उससे कहा है, कि मैच की परिस्थितयों के लिहाज से बल्लेबाजी करों और अब वह ऐसा ही कर रहा है. वह एक खिलाड़ी के तौर पर भविष्य में और बेहतर होता जायेगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऋषभ पंत को विश्वकप 2019 में जगह देने पर एमएसके प्रसाद ने सुनाया अंतिम फैसला, दिया विराट बयान appeared first on SportzWiki Hindi.