भारतीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण की सराहना विश्व का हर दिग्गज पिछले कई दिनों से कर रहा है. चाहे वो तेज गेंदबाज हो या बल्लेबाज. अब भारत की गेंदबाजी की सराहना करने वालो में एक नया नाम जुड़ा है. यह नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी का है. बता दें, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना ही खेल रही है.
मुझे लगता है कि भारतीय आक्रमण बहुत संतुलित है, बुमराह के बिना भी भारतीय गेंदबाजी मजबूत

पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने एक इंटरव्यू में कहा,
“मुझे लगता है कि भारतीय आक्रमण बहुत संतुलित है. बुमराह को कुछ निश्चित कारण से आराम दिया गया है, लेकिन उनका आक्रमण फिर भी काफी अच्छा है. टीम का हर गेंदबाज अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करता है और आप इसमें बुमराह को भी जोड़ दीजिये तो वे विश्व कप में चुनौती पेश करने के लिए बेहतर स्थान पर मौजूद हैं”.
इंग्लैंड निश्चित रूप से प्रबल दावेदार है लेकिन भारत भी इसमें पीछे नहीं है, बुमराह को देखना मुझे पसंद

इस 43 साल के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के गेंदबाजी की वजह से विश्व कप विजेता का प्रबल दावेदार बताया. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा,
“मुझे लगता है कि इंग्लैंड निश्चित रूप से प्रबल दावेदार है लेकिन भारत भी इसमें पीछे नहीं है.जसप्रीत बुमराह का गैर पारंपरिक गेंदबाजी एक्शन उसे अन्य गेंदबाजों से अलग बनाता है. मुझे बुमराह को गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद आता है”.“

वह धीरे धीरे चलता हे लेकिन जब वह क्रीज पर आता है तो उसका एक्शन तेज तर्रार होता है. वह अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी करता है, बल्लेबाज को परेशान करता है और वह अपनी रफ्तार में काफी बदलाव भी कर सकता हैं वह बहुत ही शानदार गेंदबाज है”.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जेसन गिलेस्पी ने कहा इस वजह से भारतीय टीम जीतेगी ‘विश्वकप 2019’ appeared first on SportzWiki Hindi.