Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019- इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है विश्वकप खेलने का पहला और अंतिम मौका

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को लेकर अब कुछ ही महीनें बचे हैं। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी एक संतुलित स्क्वॉड को चुनने में लगी है। इसमें इन दिनों तो जिस तरह की प्रतिस्पर्धा चल रही है उससे तो बड़ा ही जबरदस्त मुकाबला खिलाड़ियों के बीच नजर आ रहा है।

इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है होगा अंतिम विश्व कप खेलने का मौका

इन सबके बीच भारतीय मौजूदा टीम में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए शायद पहला और अंतिम विश्व कप हो सकता है। इन तीन खिलाड़ियों को विश्व कप खेलने के अपने सपने को साकार करने का मौका है।

तो साथ ही सपने को पूरा करना ही नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन से अपनी काबिलियत को साबित करने का भी मौका है, तो आपके दिखाते हैं ये तीन भारतीय खिलाड़ी….

अंबाती रायडू

भारतीय क्रिकेट टीम के जुझारू बल्लेबाज अंबाती रायडू का क्रिकेट करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अंबाती रायडू के लिए भारतीय टीम का सफर कतई आसान नहीं रहा है। उन्होंने टीम में तीन अलग-अलग समय में जगह बनायी।

जिसमें फिलहाल को टीम का हिस्सा हैं और विश्व कप तक तो खेलना तय माना जा रहा है। आईपीएल के पिछले सीजन में बढ़िया प्रदर्शन से एक बार फिर टीम में वापसी करने वाले अंबाती रायडू के लिए विश्व कप अंतिम और बड़ा मौका होगा। जिसमें उनकी काबिलियत की परीक्षा होने वाली है। रायडू के लिए विश्व कप खेलने का सपना पूरा करने का अंतिम मौका होगा।

दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से भी पहले टीम में दस्तक देने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का हाल भी कुछ रायडू जैसा ही रहा है। दिनेश कार्तिक एक बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज माने गए लेकिन कभी भी इन्हें लगातार मौका मिला।

फिलहाल दिनेश कार्तिक एक साल से ज्यादा समय से भारतीय टीम में हैं। दिनेश कार्तिक ने अब तक भारत के लिए कोई विश्व कप नहीं खेला है, लेकिन उनके पास इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में खेलने का मौका है और कार्तिक इसमें अपने इस सपने को अच्छा करने की कोशिश करेंगे।

केदार जाधव

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव इन दिनों भारतीय टीम में प्रतिस्पर्धा में लगे हें कि टीम में वो किस स्थान पर जगह बनाए लेकिन जैसे ही केदार जाधव को मौका मिलता है उन्होंने ना केवल बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी में भी अपनी उपयोगिता दिखायी है।

केदार जाधव

केदार जाधव भारतीय टीम में फिलहाल बने हुए हैं और वो टीम के एक अहम खिलाड़ी के तौर पर अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में केदार का विश्व कप 2019 में खेलना निश्चित माना जा रहा है। केदार जाधव विश्व कप में खेलेंगे तो ये उनके लिए पहला विश्व कप होगा, जो अपने सपने को साकार होते देख सकते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्वकप 2019- इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है विश्वकप खेलने का पहला और अंतिम मौका appeared first on SportzWiki Hindi.