Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 : इंडियन क्रिकेट टीम कब और किन टीमों के विरूद्ध खेलेगी मैच? पढ़ें सालभर का पूरा ब्यौरा

साल 2018 टीम इंडिया के लिए काफी बेहतरीन रहा। अब 2019 में इंडियन क्रिकेट टीम को अपना प्रदर्शन बरकरार रखना होगा। 2019 में इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व, टेस्ट चैंपियनशिप, आईपीएल खेलने के साथ न्यूज़ीलैंड, ज़िम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। आइए जानें, भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2019 का कार्यक्रम।

ऑस्ट्रेलिया दौरा

चौथा टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

वनडे सीरीज-पहला मैच: 12 जनवरी, सिडनी
दूसरा मैच: 15 जनवरी, एडिलेड
तीसरा मैच: 18 जनवरी, मेलबर्न
न्यूज़ीलैंड दौरा, वनडे सीरीज
पहला मैच: 23 जनवरी, नेपियर
दूसरा मैच: 26 जनवरी, माउंट मौंगानुई
तीसरा मैच: 28 जनवरी, माउंट मौंगानुई
चौथा मैच: 31 जनवरी, हैमिल्टन
पांचवां मैच: 3 फरवरी, वेलिंग्टन

टी 20 सीरीज

पहला टी20: 6 फरवरी को वेलिंग्टन में
दूसरा टी20: 8 फरवरी को ऑकलैंड में
तीसरा टी20: 10 फरवरी को हैमिल्टन में

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

पहला वनडे मैच: 24 फरवरी को मोहाली में
दूसरा वनडे मैच: 27 फरवरी को हैदराबाद में
तीसरा वनडे मैच: 2 मार्च को नागपुर में
चौथा वनडे मैच: 5 मार्च को दिल्ली में
पांचवां वनडे मैच: 8 मार्च को रांची में

टी 20 सारीज

पहला टी20 मैच-10 मार्च, बैंगलोर
दूसरा टी20 मैच-13 मार्च, विशाखापट्ट्नम

ज़िम्बाब्वे का भारत दौरा

मार्च के महीने में ज़िम्बाब्वे की टीम भारतीय टीम के साथ तीन वनडे मैच खेलेगी। संभव है आईपीएल के कारण बीसीसीआई शायद इस सीरीज को आगे बढ़ा दे।

2019 में होने वाला आईपीएल सीरीज-12

मार्च के आखिरी हफ्ते से आईपीएल का भी आयोजन किया जाएगा। भारत में होने वाले आम चुनाव के चलते इस आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका या यूएई में किया जा सकता है।

विश्व कप 2019

आईसीसी विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा। यह विश्वकप 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इस बार सभी 10 टीमें राउंड रॉबिन के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी और टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टॉप पर रहीं शेष दो टीमें फाइनल मैच खेलेंगी। विश्व कप का सेमीफाइनल 9 एवं 11 जुलाई और फाइनल 14 जुलाई को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज दौरा

विश्व कप के बाद भारतीय टीम जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। वेस्टइंडीज में टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा

साल 2019 के अक्टूबर-नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आएगी। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

बांग्लादेश का भारत दौरा

साल 2019 के आखिरी महीनों नवंबर-दिसंबर में बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

साल 2019 के अंतिम महीने दिसंबर में वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम इंडिया आएगी। यहां टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।



Herald