इंटरनेट डेस्क। एल्बी मोर्कल साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो कभी भी अपनी टीम को हारा हुआ मैच भी जिताने के लिए जाने जाते है। एल्बी मोर्कल ने अपनी तूफानी पारी से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।
इसी बीच मीडिया से खबर आ रही हैं कि साउथ अफ्रीका केतूफानी बल्लेबाज एल्बी मोर्कल ने 2019 के विश्वकप से पहले क्रिकेट सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय करियर में डेब्यू किया था।
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने ट्विटर के जरिए संदेश दिया कि, क्रिकेट के मैदान से यह मेरे लिए उस सफर के समापन करने का समय है जो क्या शानदार रहा। साथ ही एल्बी ने लिखा कि ये मेरी जिंदगी के ये पिछले 20 साल क्रिकेट मैदान में शानदार रहे और इस दौरान कई अच्छी और बुरी यादें मेरे साथ हैं लेकिन मुझे लंबा करियर मिला। साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी खिलाड़ी ने अपने करियर में 58 वनडे मैच खेले हैं। एल्बी ने इस दौरान वनडे करियर में 782 रन बनाएं है साथ ही 50 विकेट लेने में भी कामयाबी हासिल की है। वनडे में एल्बी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन है। एल्बी मोर्कल ने अपने टेस्ट करियर में मात्र एक ही मैच खेला है। एल्बी मोर्कल आईपीएल में भी अपना ऑलराउंडर प्रदर्शन कर चुके है। वो आईपीएल में आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से मैदान में उतर चुके है।