भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जोरदार प्रदर्शन कर उन तमाम लोगों को गलत साबित कर दिया जिन्होंने धोनी के रिटायमेंट के बारे में सोचना शुरु कर दिया था। महेन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद को संबल दिया है।
महेन्द्र सिंह धोनी ने दिखायी एक अलग तरह की जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे खास बात ये दिखायी कि उन्होंने नंबर 4 के साथ ही नंबर 5 पर भी अपनी बल्लेबाजी से ये साबित कर दिया कि वो टीम के लिए किसी भी स्थान पर खेल सकते हैं।

टीम के लिए 300 से ज्यादा वनडे मैचों के अनुभव को धोनी ने यहां भली-भांति झोंक दिया और टीम के लिए तीन मैचों में 193 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज बने जो साबित करता है कि धोनी जिम्मेदारी लेने को अभी भी तैयार खड़े हैं।
माइकल क्लार्क हुए धोनी की इस काबिलियत के मुरिद
एमएस धोनी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये बात साफ हो चुकी है कि धोनी अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी स्थान पर खेलकर टीम की जीत में योगदान दे सकते हैं।
PC_GETTY IMAGES
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी महेन्द्र सिंह धोनी की इसी खूबी की जमकर तारीफ की।
माइकल क्लार्क ने कहा कि
“एमएस धोनी किसी भी स्थान पर दी गई जिम्मेदारी को जानते हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं, उन्हें पता है कि उन्हें अपने काम को कैसे करना है।”
टीम के हित में धोनी किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने में सक्षम
उन्होंने कहा, कि
“मुझे लगता है कि उन्होंने अलग तरह से खेला होगा। ये 230 था और इसमें एक विशेष रणनीति थी और अगर स्कोर बड़ा होता तो ये अलग होता। एडिलेड में दूसरे मैच और मेलबर्न में तीसरे मैच में उनका दृष्टिकोण देखें।“

धोनी के किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने को लेकर माइकल क्लार्क ने कहा कि
“किसी भी स्थिति में 4, 5 या 6 हो वो किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छा है। मेरा मानना है कि विराट उनके अनुसार उपयोग करेंगे।“
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post माइकल क्लार्क ने महेन्द्र सिंह धोनी का विश्वकप 2019 के लिए बताया उपयुक्त बल्लेबाजी पोजीशन appeared first on SportzWiki Hindi.