Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब मलिक ने भारत नहीं बल्कि इस देश को माना विश्वकप 2019 जीत का सबसे प्रबल दावेदार

पाकिस्तान की टीम इनदिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. जहां पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला वनडे मैच पाकिस्तान की टीम ने जीत लिया था. अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 22 जनवरी को खेला जायेगा. इसी बीच दूसरे वनडे मैच से पहले पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि पाकिस्तान की टीम 2019 का विश्व कप जीत सकती है.

पाकिस्तान जीत सकता है विश्व कप 2019 

शोएब मलिक ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए गए अपने एक बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि हमारे पास विश्व कप 2019 जीतने का एक बहुत अच्छा मौका है. हालाँकि, यह इस पर निर्भर करता है, कि हम अन्य टीमों के खिलाफ प्रत्येक मैच में किस तरह प्रदर्शन करते हैं.

हां, हमारी टीम विश्व कप जीतने की क्षमता रखती है, लेकिन क्षमता से आप सबकुछ हासिल नहीं कर सकते हो. टीम में कई वनडे फॉर्मेट के टॉप गेंदबाज व टॉप बल्लेबाज हैं. व्यक्तिगत तौर पर भी मैं विश्व कप 2019 को यादगार बनाने की ओर देख रहा हूँ.”

बाबर आजम के भी बांधे तारीफों के पुल 

साथ ही शोएब मलिक ने अपने साथी बल्लेबाज बाबर आजम की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “बाबर के पास वह सभी गुण मौजूद है जो एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज के पास होते हैं. उनके पास सभी तरह के शॉट है. वो अपनी विकेट आसानी से नहीं देते, वो मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं.”

भारतीय प्रशंसकों ने उड़ाया शोएब मलिक का मजाक 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post शोएब मलिक ने भारत नहीं बल्कि इस देश को माना विश्वकप 2019 जीत का सबसे प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.