Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और बुमराह को नहीं, बल्कि इन दो भारतीय खिलाड़ियों को लक्ष्मण ने बताया विश्व कप 2019 के लिए महत्वपूर्ण

आईसीसी विश्व कप 2019 को अब छह महीने से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. विश्व कप 2019 का पहला मुकाबला 30 मई को खेला जायेगा. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने 2019 विश्व कप को लेकर एक बयान दिया है.

कुलदीप-चहल को बताया विश्व कप 2019 में भारत का एक्स फैक्टर 

वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का एक्स फैक्टर बताया है.

वीवीएस लक्ष्मण का कहना है, कि अगर यह दो खिलाड़ी विश्व में भारतीय टीम के एक्स फैक्टर हो सकते हैं और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को विश्व कप 2019 जीता सकते हैं.

पिछले 18 महीनों से लगातार भारतीय टीम को दिला रहे जीत 

अगर पिछले 18 महीनों में भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में शानदार उपलब्धियां मिली है, तो इसका एक बड़ा कारण कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी है. रिस्ट स्पिनरों की इस जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए पिछले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और इन्ही दो स्पिनरों के दम पर भारतीय टीम लगातार जीत हासिल कर रही है.

साथ में गेंदबाजी करते हुए और ज्यादा खतरनाक हो जाती है जोड़ी 

After returning from England's good preparation Kuldeep, under pressure

सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कुलदीप और चहल की जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए साथ खेलते हुए 100 विकेट हासिल करने की उपलब्धि हासिल की थी.

जब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल साथ में गेंदबाजी करते है, तो यह जोड़ी और खतरनाक हो जाती है. इन दोनों रिस्ट स्पिनरों के आगे बल्लेबाज घुटने टेकने में मजबूर हो जाते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post कोहली और बुमराह को नहीं, बल्कि इन दो भारतीय खिलाड़ियों को लक्ष्मण ने बताया विश्व कप 2019 के लिए महत्वपूर्ण appeared first on SportzWiki Hindi.