Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री ने कहा यह युवा भारतीय खिलाड़ी जरुर खेलेगा विश्व 2019 की प्लेइंग इलेवन में

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरूआती तीन टेस्ट मैचों में जगह नहीं मिली थी, लेकिन चौथे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने अपना भरोसा कुलदीप यादव पर दिखाया था और उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी. कुलदीप ने भी अपने चयन को सही साबित करते हुए इस मैच की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किये थे.

रवि शास्त्री ने कहा कुलदीप यादव जरुर होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा 

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने एक बयान में साफ़ कर दिया है, कि कुलदीप यादव 2019 विश्व कप में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगा. रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे को दिए गए बयान में कहा है, कि कुलदीप यादव टीम में मिश्रण लेकर आते है, इसलिए उन्हें विश्व कप 2019 की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरुर बनाया जायेगा.

कुलदीप फर्स्ट चॉइस

रवि शास्त्री ने अपने बयान में कहा, “कुलदीप यादव हमारे विश्व कप की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरुर होंगे, क्योंकि वह हमारी फर्स्ट चॉइस है. अगर वह प्लेइंग इलेवन में रहेंगे, तो वह अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से टीम के लिए वेराइटी लेकर आयेंगे और टीम को उससे फायदा होगा.

अगर हमें अपनी प्लेइंग इलेवन में फिंगर स्पिनर और कलाई के स्पिनर में से किसी एक स्पिनर को विश्व कप की प्लेइंग इलेवन के लिए चुनना है, तो निश्चित ही हम कलाई के स्पिनर के साथ जायेंगे और उसके लिए कुलदीप यादव सबसे अच्छी चॉइस है.”

ऋषभ पंत को ब्रेक की जरुरत 

ऋषभ पंत को वनडे में ड्राप किये जाने को लेकर कोच रवि शास्त्री ने कहा,  “हमने उन्हें वापस जाने के लिए कहा है, क्योंकि वह बिना रुके क्रिकेट खेल रहे है. मुझे लगता है, कि उन्हें कुछ हफ़्तों के लिए ब्रेक की ज़रूरत है और फिर उसे इंडिया ए टीम में शामिल होना चाहिए.

उन्हें मैचों को खत्म करने की आदत डालने के लिए एक विशिष्ट काम करने के लिए कहा गया है और वह इस पर अपना फोकस भी कर रहा है. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post रवि शास्त्री ने कहा यह युवा भारतीय खिलाड़ी जरुर खेलेगा विश्व 2019 की प्लेइंग इलेवन में appeared first on SportzWiki Hindi.