क्रिकेट के मैदान पर साल 2018 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की निगाहे 2019 में अपने विजयी प्रदर्शन को दोहराने पर रहेगी. नये साल में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच से करेगी. सिडनी में गुरूवार, 3 जनवरी ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जायेगा.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि साल 2019 में भारतीय टीम 9 टेस्ट, 31 एकदिवसीय मुकाबले और 17 ट्वेंटी-20 मैच खेलती नजर आएगी और यदि टीम इंडिया आगामी वनडे विश्व कप के फाइनल तक में जगह बनाने में सफल हुई, तो इस साल टीम इंडिया मैदान पर 33 एकदिवसीय मैच खेलती नजर आएगी.
इस लेख के माध्यम से हम आपको पूरे साल भारतीय टीम कितने मैच, किस टीम के विरुद्ध और किस किस मैदान पर खेलती नजर आएगी वो बताने जा रहे हैं. आइये डालते हैं, एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम के 2019 के पूरे कार्यक्रम पर : –

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा : सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच गुरुवार, 3 जनवरी से खेला जायेगा. टेस्ट श्रृंखला के खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
एकदिवसीय श्रृंखला का पूरा कार्यक्रम :
जनवरी 12 : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला एकदिवसीय, सिडनी
जनवरी 15: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा एकदिवसीय, एडिलेड
जनवरी 18: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा एकदिवसीय, मेलबर्न
(Photo credit should: Getty Images)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा : ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त होने के तुरंत बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिये उड़ान भरेगी. किवी दौरे पर टीम इंडिया पांच वनडे और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेलती दिखाई देगी.
जनवरी 23: न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला एकदिवसीय, मैकलिन पार्क, नैपियर
जनवरी 26: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा एकदिवसीय, बे ओवल
जनवरी 28: न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा एकदिवसीय, बे ओवल
जनवरी 31: न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा एकदिवसीय, सीडन पार्क, हैमिलटन
फरवरी 3: न्यूजीलैंड बनाम भारत, पांचवा एकदिवसीय, वेलिंग्टन
फरवरी 6: न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला ट्वेंटी-20, वेलिंग्टन
फरवरी 8: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा ट्वेंटी-20, ऑकलैंड
फरवरी 10: न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा ट्वेंटी-20, हैमिलटन

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा: साल 2019 में यह पहला मौका होगा, जब भारतीय सरजमी पर कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जायेगा. फरवरी के अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे पर पांच वनडे और दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जायेगे.
फरवरी 24: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला एकदिवसीय, मोहाली
फरवरी 27: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा एकदिवसीय, हैदराबाद
मार्च 2: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा एकदिवसीय, नागपुर
मार्च 5: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा एकदिवसीय, दिल्ली
मार्च 8: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांचवां एकदिवसीय, रांची
मार्च 10: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला ट्वेंटी-20, बेंगलुरु
मार्च 13: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा ट्वेंटी-20, विशाखापत्तनम

ज़िम्बाब्वे का भारत दौरा: पिछले 15 सालों में पहली बार ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी. ज़िम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलती नजर आएगी. हालाँकि इस श्रृंखला का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग: इस सीरीज के तुरंत बाद विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज हो जायेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल मार्च 29 से मई 19 के बीच खेला जायेगा. आप सभी को बता दें, कि एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस बार आईपीएल का आयोजन इतनी जल्दी किया जा रहा हैं.
इतना ही नहीं, आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में नहीं होगा. आईपीएल 12 इस बार दक्षिण अफ्रीका या UAE में देखने को मिल सकता हैं.

आईपीएल खत्म होने के तुरंत बार 30 मई से एकदिवसीय विश्व कप का आगाज हो जायेगा. इस बार वनडे वर्ल्ड कप इंग्लैंड और वेल्स के मैदानों पर खेला जायेगा. एकदिवसीय विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जायेगा.
मौजूदा समय में सभी टीमें आगामी विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई हैं और अपनी अपनी टीमें बना रही हैं. सभी का लक्ष्य विश्व कप की ट्रॉफी को हासिल करना हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: भारत का वेस्टइंडीज दौरा : एकदिवसीय विश्व कप खत्म होने के बाद टीम इंडिया कैरेबियाई दौरे के लिए उड़ान भरेगी. इस दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेलती नजर आएगी.
आप सभी को बता दे, कि इस दौरे जो दो टेस्ट मैच खेले जायेगे, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी और यह चैंपियनशिप 2021 का चलेगी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: साउथ अफ्रीका का भारत दौरा: दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी. अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे से लौटने के बाद टीम इंडिया एक लम्बे ब्रेक के बाद अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलती दिखाई पड़ेगी.यह टेस्ट सीरीज भी वर्ल्ड चैंपियन का भाग होगी.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: बांग्लादेश का भारत दौरा: साउथ अफ्रीका की श्रृंखला के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश के साथ खेलती नजर आएगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत टीम इंडिया नवम्बर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेलती नजर आएगी. यह श्रृंखला भारत में ही खेली जाएगी.

साल 2019 के अंत में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी. खबरों के मुताबिक भारत दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम तीन एकदिवसीय और तिन ट्वेंटी-20 मैच खेलती नजर आएगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 2019 में भारतीय टीम का शेड्यूल है टाइट, देखें कब और किन देशों के साथ है टीम इंडिया का मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.