इंटरनेट डेस्क। गौतम गंभीर भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर में भारत को टी20 और सीमित ओवर का विश्वकप जीताने में अहम योगदान दिया था। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
NZvsIND: नेपियर वनडे में मेजबान टीम की खराब शुरुआत, मोहम्मद शमी ने हासिल की ये खास उपलब्धि
इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम के इस बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने ईच्छा जताई कि 2019 में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में खिलाने की वकालत की है। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि अश्विन जैसा उंगलियों का स्पिनर इंग्लैंड में कलाई स्पिनर्स से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है और टीम को विजयी बनाने में फायदा मिल सकता है। साथ ही गंभीर ने चहल और यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि करीब पिछले डेढ़ साल में टीम इंडिया के लिए इन दोनों ने कमाल की गेंदबाज़ी की है जिससे ये दोनों ही स्पिनर्स टीम के प्रमुख गेंदबाज़ बन गए हैं।
इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!
लेकिन गौतम गंभीर ने 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप के लिए आर अश्विन के नाम पर भी विचार करने की वकालत की। आपको बता दें कि अब विश्वकप आने में करीब पांच छह महीने ही बचे है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेंगे भारत के ये बड़े रिकॉर्ड, 21 रन बनाते ही कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे विराट