Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर: आईपीएल 2019 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज को बनाया अपना मुख्य कोच

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन कुछ ही महीनों में शुरू होने जा रहा है जिसकी तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। आईपीएल-12 की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी फ्रेंचाइजी अपनी रिक्त तैयारियों को पूरा करनें में जुट गई हैं जिसमें फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है।

पेडी अपटन फिर से जुड़े राजस्थान रॉयल्स के साथ, बने मुख्य कोच

राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेडी अपटन को मुख्य कोच के रूप में एक बार फिर से वापसी करायी है। पेडी अपटन के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम नई नहीं है।

क्योंकि पेडी राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2013 से 2105 के बीच काम कर चुके हैं। जो इस टीम में एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं। 2015 के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्पॉट फिक्सिंग के कारण बैन होने से पेडी अपटन का साथ छूट गया था।

 पेडी अपटन पहले भी रह चुके हैं राजस्थान रॉयल्स के सपोर्टिंग स्टाफ में

पेडी अपटन ने अब मुख्य कोच के तौर पर राजस्थान रॉयल्स का दामन थाम लिया है जो अब साईराज बहुतुले और अमोल मजूमदार जैसे दो भारतीय घरेलू दिग्गज खिलाड़ियों के साथ काम करते नजर आएंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन में आईपीएल में वापसी के साथ ही साईराज बहुतुले को गेंदबाजी सलाहकार और अमोल मजूमदार को बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया था। ये दोनों ही खिलाड़ी मुंबई से नाता रखते हैं।

पेडी अपटन इन दिग्गजों के साथ कर चुके हैं काम

पेडी अपटन के एक बार फिर से आने से राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।

पेडी अपटन की बात करें तो वो गैरी कृर्स्टन के साथ भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं जब वो(गैरी) मुख्य कोच थे। साथ ही पेडी राहुल द्रविड़ को भी अपना साथ दे चुके हैं। राहुल द्रविड़ जब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे तो पेडी अपटन उनके साथ थे तो वहीं 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ भी दोनों एक साथ काम कर चुके हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बड़ी खबर: आईपीएल 2019 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज को बनाया अपना मुख्य कोच appeared first on SportzWiki Hindi.