आईसीसी विश्व कप 2019 को अब एक साल से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जायेगा.
इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस विश्व कप में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं, इसी बीच भारतीय टीम के विश्व कप जीतने की संभावना को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक बयान दिया है.
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को बताया भारतीय टीम के लिए खतरा

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम को भारत के लिए खतरा बताया है. उन्होंने कहा है, कि विश्व कप 2019 के लिए भारत की टीम एक बहुत मजबूत टीम है, लेकिन भारत की टीम को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम से खतरा हो सकता है.
ये शब्द कहे गौतम गंभीर ने

गौतम गंभीर ने विश्व कप 2019 को लेकर टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कहा,
“विश्व कप 2019 फिलहाल बहुत दूर है. हम अभी विश्व कप के बारे में बात नहीं कर सकते, यह एक अलग प्रारूप भी है. कई अन्य टीमें भी हैं. भारत निश्चित रूप से दुनिया की शीर्ष तीन या चार वनडे टीमों में शामिल है.
ऑस्ट्रेलिया भी है जो हमेशा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है. इंग्लैंड है जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय टीम है. न्यूजीलैंड अंडरडॉग हैं.
गौतम गंभीर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “भारत को इन टीमों के खिलाफ अच्छा खेलना होगा. मुझे यकीन है कि विश्वकप में भारत अच्छा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि भारत के पास एक अच्छी टीम है. टीम का हर खिलाड़ी विश्व कप में अच्छा करने के लिए बेताब है, इसलिए मुझे यकीन है कि भारतीय टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर ने इन तीन टीमों को भारत के लिए बताया विश्व कप 2019 में खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.