Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 से भी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या होंगे बाहर? सीओए ने दिया ये जवाब

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बता दें, कि बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के मामले की जाँच होने तक के लिए सस्पेंड कर दिया है.

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल दोनों ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया गया है. अब दोनों के विश्व कप 2019 खेलने पर भी संकट के बादल छा गए है.

बीसीसीआई का पैनल तय करेगा की क्या सजा दी जाए 

इसी बीच सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने मुंबई मिरर को एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा, “बीसीसीआई का पैनल बताएगा और वह ही तय करेगा, कि क्या सजा दी जाए.”

विश्व कप 2019 से भी हो सकते हैं बाहर 

जब पूछा गया, कि क्या हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विश्व कप 2019 का हिस्सा नहीं होंगे, तो इस बात का जवाब देते हुए डायना इडुल्जी ने कहा,

”हाँ, बिल्कुल ऐसा हो सकता है. खेल और संस्थान से बड़ा कोई नहीं है. खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट में पहले से ही सभी नियम और कानून रहते हैं, इसलिए हर खिलाड़ी को कायदे में रहने की जरुरत है. अपनी जिम्मेदार बनने की जरुरत है. हमने उनको वापस बुला लिया है और अब उनसे पूछताछ होगी. हमने उन्हें सस्पेंड किया है, कोई छुट्टी नहीं दी है.”

बीसीसीआई की इमेज ख़राब की

डायना इडुल्जी ने आगे अपने बयान में कहा,

“यह बहुत शर्मनाक है, कि उन्होंने महिलाओं के लिए ऐसी बातें कही, क्रिकेटर्स बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं. उनके बयान से बीसीसीआई की इमेज भी खराब होती है.फैसला लेते वक्त हम इस बात को बिल्कुल भी ध्यान में नहीं रखेंगे, कि ऑलराउंडर होने के नाते हार्दिक पांड्या विश्व कप 2019 का एक अहम हिस्सा है और केएल राहुल भी विश्व कप में अहम भूमिका निभा सकता है. फिलहाल दोनों को कोर्ट जाना होगा और जाँच में मदद करनी होगी. बीसीसीआई पूरे लीगल तरीके से मामले की जाँच कर रहा है.”

बता दें, कि हॉटस्टार ने भी अपने एप से ‘कॉफ़ी विद करण’ के इस विवादित शो को हटा दिया है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्व कप 2019 से भी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या होंगे बाहर? सीओए ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.