विश्व क्रिकेट की सबसे हाई-प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन अब कुछ ही दूरी पर खड़ा है लेकिन आईपीएल के 12वें सीजन के लिए विश्व क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ियों ने दिलचस्पी नहीं ली। इस बार हुए ऑक्शन से ही कई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिये।
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल के 12वें सीजन में नहीं खेलने का बनाया है मन
इन खिलाड़ियों में कईयों ने तो सिर्फ और सिर्फ विश्व कप को देखते हुए आईपीएल के अगले सीजन में नहीं खेलने का मन बनाया है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नहीं खेलने का कारण कुछ और ही है।

आईपीएल 12 के ऑक्शन से पहले ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली केपिटल्स की टीम ने रिलीज कर दिया। जिसके बाद माना जा रहा था कि वो ऑक्शन में उतरेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
ग्लेन मैक्सवेल ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर उठाया ये कदम
ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल के ऑक्शन से हटने पर माना जा रहा था कि उन्होंने कहीं ना कहीं ये कदम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आगामी विश्व कप को देखते हुए उठाया है।

लेकिन ऐसा नहीं है, ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल में नहीं उतरने के पीछे की असली वजह अब उनकी लाल गेंद की क्रिकेट यानि टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में उतरना चाहते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल चाहते हैं फिर से ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाना
बिग शो के नाम से पहचाने जाने वाले इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार साल 2017 में टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था। जब उन्होंने भारत के साथ ही बांग्लादेश का दौरा किया था। लेकिन उसके बाद से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

एक बार फिर से मैक्सवेल टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर बेकरार हैं उन्होंने इसे लेकर कहा कि “ये एक बहुत स्पष्ट संकेत हैं कि मैं अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। खेलने का मौका वापस पाने के लिए ये एक बड़ा और कठिन फैसला था। ये कुछ ऐसा नहीं है जिसे आप हल्के में ले सकते हैं।”
“लेकिन टेस्ट क्रिकेट खेलने का फैसला फिर भी गहरा होता है। मुझे अभी भी लगता है कि मैं ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में फिर से पेशकश करने के लिए बहुत कुछ है।”
काउंटी खेलने का ग्लेन मैक्सवेल को होगा फायदा
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता होन्स ने कहा कि ग्लेन इस साल फिर से काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए चुने गए हैं और इसमें से अभी तो जो सबसे ज्यादा जरूरी है वो विश्व कप है।

उन्होंने आईपीएल के लिए अपना नाम नहीं रखने का फैसला किया है ताकि ऐसा करने का सारा श्रेय उन्हें दिया जाए। वो वास्तव में खुगद को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। और एशेज में चुना जाता है तो खुद को इंग्लैंड में अभ्यस्त करने का अच्छा मौका दे सकते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विश्वकप 2019 के लिए नहीं बल्कि इस वजह से ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल से अपना नाम लिया था वापस, खुद खोला अब राज appeared first on SportzWiki Hindi.